फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Your little help can profound effect on someone life

आपकी एक छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है

Wed, 30 May 2018 02:57 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Your little help can profound effect on someone life

नूरी की कहानी, जिसने एक ऐसे भिखारी को जिंदगी जीने की उम्मीद दी, जो अपने जीवन से निराश हो चुका था।

विज्ञापन


नूरी ऑफिस से घर वापस लौट रही थी। रास्ते में वह एक दुकान में गई और एक कॉफी व बर्गर खरीदकर खाने लगी। खाते-खाते उसकी नजर बाहर बैठे एक भिखारी पर पड़ी। उसके हाथ में एक कटोरा था। आते-जाते लोग उसमें कुछ-कुछ पैसे डाल रहे थे। जब तक नूरी का बर्गर खत्म होता, उसने देखा वह भिखारी बर्गर की दुकान में आया था।

लेकिन दुकान के सेल्समैन ने उसे भगा दिया। नूरी को यह अच्छा नहीं लगा। नूरी ने काउंटर से एक बर्गर और दो कप कॉफी खरीदी और बाहर जाकर भिखारी के पास बैठ गई। उसने भिखारी से पूछा, क्या तुम बर्गर और कॉफी लोगे? भिखारी ने मना कर दिया। नूरी उसके पास में बैठकर अपनी कॉफी पीने लगी और उससे पूछने लगी, क्या नाम है, कहां से आए हो, भीख क्यों मांगते हो आदि। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे भिखारी थोड़ा खुला और फिर उसने बर्गर और कॉफी भी ली। उसने बताया कि वह जब छोटा था, तब उसके माता-पिता उससे बिछड़ गए। उसने उन्हें बहुत ढूंढा, पर वह नहीं मिले। उसने कभी बूट पॉलिश की, कभी मजदूरी की, तो कभी होटलों में बर्तन साफ किए। उसने नूरी को बताया कि वह पहली इंसान है, जिसने उसके लिए बिना बदले में कुछ मांगे कुछ किया। यह सुनकर नूरी को बहुत खराब 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा। वह सोचने लगी कि सच में परिस्थितियां इंसान को क्या बना देती हैं। 

नूरी घर जाने के लिए उठ ही रही थी कि भिखारी ने उसे एक मिनट रुकने को कहा। उसने अपने झोले से एक कागज का टुकड़ा और कलम निकाली और कुछ लिखने लगा। फिर कागज नूरी को दिया और वहां से चला गया। नूरी ने जब वह पढ़ा, तो उसकी आंखों में आंसू थे। उसने चारों तरफ उसे ढूंढने की कोशिश की, पर वह नहीं दिखा। कागज पर लिखा था, मैं आज अपना जीवन हमेशा के लिए खत्म करने जा रहा था। तुमने मुझे एक बार फिर से जीने की उम्मीद दी। तुमने एहसास दिलाया कि मैं अकेला नहीं हूं। मेरी जिंदगी बचाने के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed