फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   without training mantra chanting could be dangerous said daati ji maharaj

ऐसे लोगों को हानि उठानी पड़ती है: दाती जी महाराज

Mon, 11 Mar 2013 10:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
without training mantra chanting could be dangerous said daati ji maharaj

हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों ने बिना किसी पूर्व तैयारी के एकाएक मंत्र साधना में कूद पड़ने की इजाजत नहीं दी है। मंत्र साधना करने से पहले जरूरी है कि व्यक्ति किसी अनुभवी मार्गदर्शक द्वारा विधिवत दीक्षा ग्रहण करे। मार्गदर्शक द्वारा बतायी गयी विधियों का अनुसरण करें और अपने जीवनशैली में इन्हें शामिल कर लें।

विज्ञापन


जिज्ञासु मंत्र-साधको को सर्वप्रथम समय के मार्गदर्शक से मंत्र- दीक्षा लेने के साथ मंत्र के विनियोग और न्यासों की जानकारी हासिल करनी होती है। ताकि इसके माध्यम से वे अपने शरीर को मंत्र-साधना के लिए अपेक्षित परिवेश में सुस्थिर रहने का अभ्यासी बना सकें। देश, काल, पात्र और परिस्थिति भेद से मार्गदर्शक जिज्ञासुओं को आवश्यक यम, नियम, आसन, बंध, मुद्राओं व प्राणायाम आदि का सहारा लेने का निर्देश देता है।
विज्ञापन


कुछ लोग किताबें पढ़कर या दूसरों की देखा-देखी स्वतः मंत्रसाधना के क्षेत्र में कूद पड़ते है। किंतु वैसे लोगों को कभी भी लक्ष्य तक पंहुचते नहीं देखा गया है। अधिकतर लोगों को इससे लाभ के बदले हानि उठानी पड़ती है। ऐसे लोग लक्ष्य भ्रष्ट होकर इधर-उधर भटक जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed