फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीख: इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता

Sat, 22 Feb 2020 04:20 PM IST
योगेश जोशी संत राजेद्र सिंह महाराज
संत राजेद्र सिंह महाराज Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 22 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
wish would never end in your life
wellness - फोटो : wellness

खुशी और शांति की तलाश सर्वव्यापी है। दुखी कोई भी नहीं रहना चाहता। लोग अलग-अलग तरीकों से और अपनी इच्छापूर्ति के द्वारा ही खुशियां प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। कोशिश यही होती है कि हम अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएं। हमारी इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता। एक इच्छा पूरी होती है, तो दूसरी पैदा हो जाती है।



 

wish would never end in your life

जब भी कोई इच्छा पूरी होती है, कोई और इच्छा जाग जाती है, इस तरह जीवन गुजरता चला जाता है। थोड़े समय के लिए जरूर इनसे खुशी हासिल होती है, लेकिन इनके खो जाने या रिश्ते-नातों के टूट जाने पर बहुत दुख होता है। जीवन में कभी-कभी तो अहसास होता है कि खुशियां क्षणिक हैं, अस्थाई भ्रम हैं। प्रत्येक वस्तु को एक न एक दिन नष्ट होना ही है।
 

wish would never end in your life

हमें भी एक दिन इस संसार से जाना होगा और हम अपनी प्रिय वस्तुओं को यहीं छोड़ जाएंगे। हमारा ध्यान इच्छाओं को पूरी करने में ही लगा रहता है, इसीलिए जरूरी है कि हम सही इच्छा को पालें। सही और स्थाई खुशी का एक ही स्रोत है, जो नष्ट नहीं हो सकता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
wish would never end in your life

वह हमसे न तो इस जीवन में छीना जा सकता है और न ही शारीरिक मृत्यु के बाद। सच्ची व स्थाई खुशी केवल परमात्मा ही है। यदि हम अपने अंतर में सच्चे आत्मिक स्वरूप का अनुभव कर लेंगे, तो हमें इतनी अधिक खुशियां और प्रेम मिलेगा, जो इस संसार की किसी भी इच्छा की पूर्ति से हमें नहीं मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed