फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   why we talking always about other people

क्या आपको पता है आप हमेशा दूसरों की बातें ही क्यों करते हैं?

Wed, 25 Sep 2013 08:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
why we talking always about other people

हम लोग बहुत सी बातों की तरफ ध्यान नहीं देते। उनमें से एक बड़ी बात यह है कि हम करना तो साधना चाहते हैं, हम लगन तो ईश्वर से लगाना चाहते हैं, लेकिन हमारे चिंतन का, हमारी बातचीत का जो विषय होता है, वह साधना या ईश्वर संबंधी नहीं होता है। ख्याल कीजिए, आप जब भी बातचीत करते हैं, तब आप किसके बारे में बातचीत करते हैं? अपने बारे में या दूसरों के बारे में?

विज्ञापन


सच तो यह है कि तुम अपने आपको छोड़कर और सभी के बारे में बात करते रहते हो। अगर मैं आपसे कहूं कि 'आप मेरे पास बैठो और मेरे साथ बातचीत करो, लेकिन शर्त यह रहेगी कि बातचीत का मुद्दा कोई अन्य व्यक्ति नहीं होना चाहिए। हम किसी दूसरे के बारे में बात नहीं करेंगे, यही हमारी बातचीत का मुद्दा होगा।
विज्ञापन


आप कह सकते हैं कि 'ठीक है, हम किसी और के बारे में बात नहीं करेंगे।' मैं बता देती हैं कि आपके पास चर्चा करने का कोई विषय नहीं बचेगा। आप मौन हो जाएंगे। साधना की ओर बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात इसलिए कह रही हूं कि जिसका मन 'दूसरों' में अटका पड़ा है, वह साधक नहीं हो सकता। 'साधक उसी को कहते हैं जो दूसरों के बारे में विचार नहीं करता, जो दूसरों के बारे में बातचीत करने को राजी ही नहीं है।

साभारः आनंदमूर्ति गुरूमां (मन के पार) पुस्तक से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed