{"_id":"5b46f3844f1c1bc5248b5fe9","slug":"who-connected-with-down-to-earth-success-remains-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीख: जो सफल होकर भी जमीन से जुड़ा रहे, सफलता उसी के साथ रहती है","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
सीख: जो सफल होकर भी जमीन से जुड़ा रहे, सफलता उसी के साथ रहती है
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरली की कहानी, जो अहम और मनमानी के कारण अपने व्यवसाय से हाथ धो बैठा।
विज्ञापन
मास्टर जी छात्रों से बोले, सफल हो जाने के बाद ऐसा नहीं समझना चाहिए कि हमसे बढ़कर कोई नहीं। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मेरा एक छात्र था, जिसका नाम था मुरली। मुरली बचपन से ही बहुत तेज था। उस वक्त बाजार में कंप्यूटर नया-नया आया हुआ था। मुरली ने बारहवीं पास करते ही अपना बिजनेस शुरू कर दिया। वह थोक के भाव में कंप्यूटर के अलग-अलग पुर्जे जैसे कि रैम, मदर बोर्ड, कीबोर्ड, माउस, कैबिनेट आदि खरीदता और उसे सस्ते दामों में भारतीय बाजार में बेचा करता था।
उससे पुर्जे खरीद कर छोटे-छोटे दुकानदार कंप्यूटर असेम्बल करते थे और बाजार में बेचा करते थे। कहा जाए, तो एक तरह से मुरली ने ही भारत में असेम्बल्ड कंप्यूटर के बाजार की शुरुआत की थी। कंप्यूटर बाजार में उसका इतना बड़ा नाम हो गया कि विदेशी कंपनियों से खरीद कर मुरली ही आधे भारत में कंप्यूटर के पुर्जे सप्लाई किया करता था। लेकिन फिर किसी ने उससे कहा कि काम सारा वह करता है, लेकिन सारी कमाई उन दुकानदारों को जाती है, जो पुर्जे जोड़कर कंप्यूटर बनाकर बेचते हैं।
विज्ञापन
दूसरे की बात सुनकर मुरली के मन में खटास आ गई। उसने पुर्जों के रेट बढ़ा दिए। रेट बढ़ने की वजह से मुरली को तो मुनाफा होने लगा, लेकिन दुकानदारों की बिक्री कम होने लगी। दुकानदारों ने मुरली को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन मुरली अब बदल चुका था। पहले वह हर किसी की बात सुनता था, और हर किसी के साथ खड़ा हुआ करता था। लेकिन अब उसमें अहम आ गया था। उसे लगने लगा कि उसके सिवा उन दुकानदारों के पास कोई और विकल्प नहीं है। लिहाजा वह हर किसी पर अपनी मनमानी चलाने लगा। बस फिर क्या था, दुकानदारों ने मुरली का विकल्प ढूंढ लिया और कुछ ही दिनों में मुरली बाजार से बाहर हो गया।
विज्ञापन