फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंसान के पतन का कारण बनती हैं ये 10 बुरी आदतें, हो जाता है धन का नाश

Tue, 19 Feb 2019 12:07 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 19 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
these 10 bad habits is harmful for money
जीवन के तमाम सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी  मां लक्ष्मी को लेकर हर किसी की चाहत होती है कि वो उसके घर में स्थायी रूप से रहें और उसका धन का भंडार दिन दुगुना रात चौगुना होता रहे। धन की देवी उसी के घर में टिकती हैं, जिनके यहां पवित्रता होती है। जो आलस्य को छोड़कर धर्म के पथ पर चलता हुआ कर्म करता है। वहीं बुरी आदतों वाले अकर्मण्य व्यक्ति के घर से धन की देवी रूठ कर चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बुरी आदते हैं, जिनके कारण धन और सुख का नाश हो जाता है — 
these 10 bad habits is harmful for money
- फोटो : money
1.
भतृहरि के अनुसार धन की तीन गतियां हैं — दान, भोग और नाश। यदि कोई मनुष्य संपन्न होते हुए भी जरूरतमंद को दान नहीं करता है तो निश्चित रूप से कुछ समय बाद उसका धन नष्ट हो जाता है। इसी तरह यदि धन होने के बावजूद वह उसे नहीं खर्च करता है तो भी वह नष्ट हो जाता है। जबकि दान और भोग नहीं करने वाले व्यक्ति का धन तो अंतिम गति पाते हुए नष्ट हो ही जाता है।
these 10 bad habits is harmful for money
2.
शास्त्रों के अनुसार आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। कहते हैं कि आलसी व्यक्ति के यहां कभी लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने काम में टाल—मटोल करता है और आज के काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति वाला है, तो ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन नहीं टिकता है। मां लक्ष्मी हमेशा कर्म एवं कर्तव्यनिष्ठ के यहां टिकती हैं, जबकि आलसी व्यक्ति के पास जो धन पहले से होता है, वह भी नाश हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these 10 bad habits is harmful for money
3.
आलसी व्यक्ति की तरह दिन में सोने वाले व्यक्ति के घर में भी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसे व्यक्ति का धन बहुत जल्दी समाप्त हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि धन की इच्छा हो तो कभी भी दिन में नहीं सोना चाहिए। हालांकि दिन में रोगी और बच्चे को सोने की छूट होती है।
विज्ञापन
these 10 bad habits is harmful for money
4. 
मान्यता है कि कामी व्यक्ति के यहां भी मांं लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। ऐसे व्यक्ति के पास कितना भी धन हो वह बहुत जल्दी ही नाश हो जाता है। पौराणिक कथाओं में कामी व्यक्ति के पतन के तमाम उदाहरण मौजूद हैं। जहां देवराज इंद्र ने कई बार काम भाव के कारण अपनी सत्ता गंवाई वहीं रावण के विनाश की भी यही वजह बनी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed