फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   There is no age to do something new

सीख: कुछ नया करने के लिए कोई भी उम्र अधिक नहीं होती

Sun, 22 Jul 2018 03:54 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
There is no age to do something new
प्रतीकात्मक तस्वीर

वृद्ध महिला की कहानी, जिनके ग्रेजुएशन करने के फैसले ने कबीर को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


कबीर ने अपनी पत्नी से कहा, मीरा, मैंने तय किया है कि मैं एमबीए करूंगा। मीरा का चेहरा खिल उठा। कबीर एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। पर पिछले छह साल से उसे एक भी प्रमोशन नहीं मिला था। मीरा ने कबीर को कई रास्ते सुझाए, पर वह कभी खुद पर विश्वास ही नहीं कर पाता था। मीरा ने पूछा, आखिर यह बदलाव कैसे? कबीर बोला, कल मेरी मुलाकात एक छात्रा से हुई, जिसने मेरे जीने का तरीका बदल दिया।

मैं अपने एक दोस्त के बेटे के एडमिशन के लिए कॉलेज गया था। हम लोग काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी करीब सत्तर साल की एक महिला का नंबर आया। काउंटर पर बैठे अधिकारी ने पूछा, जी बताइए, ग्रेजुएशन किसे करना है? महिला बोली, एडविन डि सूजा को। अधिकारी ने नाम नोट करते-करते पूछा, और आपका नाम? महिला बोलीं, एडविन डि सूजा। हॉल में बैठे सभी लोग सन्न रह गए। अधिकारी ने पूछा, अम्मा, अब ग्रेजुएशन करके क्या करोगी? महिला हंसते हुए बोलीं, अच्छी नौकरी तलाश करूंगी और फिर एक काबिल लड़के से शादी करूंगी, और क्या! पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन


महिला फिर से मुस्कराते हुए बोलीं, मुझे इसका एहसास होने में पचास साल लग गए कि मैंने गलत विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। इसलिए सोचा कि अभी गलती सुधार लूं। हॉल फिर ठहाकों से गूंज गया। अधिकारी ने भी हंसते-हंसते उसे फॉर्म दे दिया। आज वह महिला मुझे फिर मिली। मैंने उनसे पूछा, क्या आपको एडमिशन मिल गया? वह बोलीं, बिल्कुल। मेरी तो आज से क्लास भी शुरू हो गई। मैंने पूछा, इस उम्र में ग्रेजुएशन क्यों कर रही हैं? उस महिला ने मुझे कहा, जो तुम करना चाहते हो, जो तुम बनना चाहते हो, उसके लिए कभी देर नहीं होती। चाहो तो खुद आजमा कर देख लो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed