फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   technique of meditation

जब भी मन अशांत और परेशान हो इस बात का ध्यान करें

Fri, 08 Jul 2016 01:02 PM IST
जानकी शरण शर्मा
जानकी शरण शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
technique of meditation
ध्‍यान

बायजीद अपनी कुटिया में ध्यान में लीन थे। ध्यान के समय उनसे कोई भी मिलने नहीं आ सकता था। मगर एक अतिथि, जिसे इसका पता नहीं था, उनके पास आया और बाहर से उन्हें पुकारने लगा। वह जानना चाहता था कि ध्यानमग्न कैसे हुआ जाए? उसने दरवाजे के बाहर से ही पूछा। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह जोरों से दरवाजा पीटने लगा। उसने जोर से चिल्लाकर पूछा, अंदर कौन है? मगर कोई उत्तर नहीं आया। फिर वह चुपचाप प्रतीक्षा करने लगा।

विज्ञापन


शाम के वक्त जब बायजीद बाहर निकले, तो उस आदमी ने खुश होकर ध्यान के बारे अपनी जिज्ञासा उनके सामने रखी। इस बार भी कोई उत्तर नहीं आया, तो उसने अपना सवाल दोहराया। बायजीद कुछ कहते, इससे पहले लगे हाथों उलाहना भी दिया, मैंने आपको बहुत पुकारा। कई बार आवाजें लगाईं, पर आपने तो जवाब ही नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर बायजीद ने मुस्कराते हुए कहा, मैं तो कुटिया के भीतर ही था। उस व्यक्ति ने पूछा, क्या आपको मेरी आवाज सुनाई नहीं पड़ी थी? बायजीद ने कहा, सुनाई पड़ी थी। तुम्हारा सवाल भी सुना था। तुम्हारा सवाल था कि अंदर कौन है। उस व्यक्ति ने रुंआसा होकर कहा कि फिर भी दरवाजा नहीं खुला। आपने जवाब तक नहीं दिया। बायजीद ने कहा, तुम्हारा प्रश्न था, कौन है? मुझे उसका जवाब खोजने के लिए अपने भीतर जाना पड़ा। सो उसी में देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक वहां कई लोग जमा हो गए। बायजीद का प्रवचन शुरू हो गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद जबर्दस्त आंधी-तूफान आया। सब अपनी जान बचाने इधर-उधर दौड़े। वह अतिथि भी भागा।पर बायजीद को वहीं बैठे देख वापस लौट आया। वह फकीर के चरण पकड़ कर बोला, इस तूफान में सब भागे, पर आप नहीं। ऐसा क्यों? फकीर ने कहा, जब सब बाहर की ओर भागे, तब मैं भीतर चला गया, अपने ही ध्यान में। वहां कोई तूफान नहीं था। वहां परम शांति थी। अतिथि ने खुश होते हुए कहा, मुझे ध्यान का तरीका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed