{"_id":"d807c33a5b82e93226a2f3fb6539f652","slug":"sudhanshu-ji-maharaj-pravachan-on-positive-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे दिन बिताते हैं उनके अंदर प्रेम और मधुरता होती है","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
ऐसे दिन बिताते हैं उनके अंदर प्रेम और मधुरता होती है
अध्यात्मिक गुरु/ सुधांशु जी महाराज
Updated Mon, 07 Jul 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो इंसान अन्दर से शांत है, संतुष्ट है, उसके चेहरे पर मुस्कराहट का फूल खिलता है। उसके जीवन से संतोष की सुगंध आती है। उसे बाहर की दुनिया की हर चीज गुनगुनाती नजर आती है।
विज्ञापन
उसे हर पल आनंद की अनुभूति होती है। क्योंकि वह अपने अन्तःकरण से जुड़ा हुआ है। दूसरी तरफ जो इंसान बाहर का ध्यान रखता है, अन्तःस्थ से जिसका कोई सम्बन्ध नहीं है वह उद्विग्न और असंतुष्ट रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें,गर्भाधान के समय रखें इन बातों का ध्यान, होगी मनचाही संतान
उसे हंसते-मुस्कराते फूलों के बीच में भी निराशा हाथ लगती है। उसे फूलों की संगति भी प्रसन्नता नहीं देती। जो अन्दर से व्याकुल है उसे बाहर का संगीत भी आनन्दित नहीं करता। यद्यपि हम दृष्टा बनकर दृश्य तो देखें, लेकिन अदृश्य के लिए, शांति के लिए आन्तरिक यात्रा जरूरी है।
विज्ञापन
पढ़ें,इन कारणों से भगवान शिव को प्रिय है सावन का महीना
प्रेम और शांति को अपने अन्दर खोजें। हर दिन को उत्सव बनाने का प्रयास करें। उत्साह के साथ हर दिन का प्रारंभ करें और प्रेम, प्रसन्नता के साथ समापन। जो व्यक्ति इस तरह अपना जीवन-यापन करता है उसके अन्दर प्रेम, मधुरता, सौम्यता, शालीनता, शिष्टता, सहजता, उदारता, कर्मठता, शांति और संतोष दिखाई देता है।