फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   success story of George

खुद सफल होने से बड़ी सफलता होती है किसी और को सफल बनाना

Thu, 29 Mar 2018 05:00 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
success story of George
फाइल फोटो
अंकल जॉर्ज स्कूल की नौकरी से रिटायर हो चुके थे। उनके मोहल्ले में एक बड़ा-सा पार्क था, जो काफी नामी था। दूर-दूर से लोग पार्क में टहलने और झूला झूलने आया करते थे। मोहल्ले की सोसाइटी एक अच्छे माली की तलाश कर रही थी। अंकल जॉर्ज ने जब अपना नाम सुझाया, तो सभी हैरत में पड़ गए। लेकिन अंकल जॉर्ज से अच्छा और सुयोग्य माली उन्हें कहां मिलेगा! अतः एक हेल्पर के साथ अंकल जॉर्ज को पार्क के रख-रखाव का काम सौंप दिया गया।
विज्ञापन


अंकल जॉर्ज रोज सुबह-शाम चार-चार घंटे पार्क के रख-रखाव में लगाते थे। पार्क में लगा एक-एक पेड़ वह अपने हाथों से सींचते थे। कुछ ही दिन में पार्क पहले से कई गुना ज्यादा खूबसूरत दिखने लगा। उसमें रंग-बिरंगे मौसमी फूल आने लगे। एक दिन एक बड़ी कंपनी के मालिक उस पार्क की सैर करने आए। उन्हें वह पार्क बहुत खूबसूरत लगा। उन्होंने पार्क के माली को तलब किया। जब अंकल जॉर्ज उनसे मिलने पहुंचे, तो कंपनी के मालिक ने उनसे पूछा, इस पार्क के रख-रखाव के लिए आपको कितने पैसे मिलते हैं?
विज्ञापन


अंकल जॉर्ज मुस्काराए और बोले, सर, बस इतना कि घर का गुजारा हो जाए। कंपनी के मालिक बोले, मैं उससे दस गुना ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं। आप मेरी कंपनी में नौकरी करने आ जाइए। अंकल जॉर्ज बोले, सर, मेरे पढ़ाए हुए बच्चे आज देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों में ऊंचे ओहदे पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास हमेशा यह विकल्प रहा कि मैं खुद को बना लूं, या फिर उनको बना दूं, जो मेरे ऊपर निर्भर करते हैं। और मैंने हमेशा दूसरा विकल्प चुना। ये पौधे भी बच्चों जैसे होते हैं। उन्हें भी उतना ही प्यार चाहिए होता है।


 आपको लगता है कि जब मैंने नौकरी करते वक्त बच्चों को नहीं छोड़ा, तो अब छोड़ दूंगा? कंपनी के मालिक अंकल जॉर्ज की तरफ देखकर मुस्कराए और बोले, अगर आप जैसी सोच हर प्रोफेसर में हो, तो हमारे देश को सर्वश्रेष्ठ बनने से कोई नहीं रोक सकता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed