फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   success mantra from geeta

सफलता पाना चाहते हैं तो परिणाम की चिंता छोड़िये

Tue, 18 Dec 2012 02:38 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 18 Dec 2012 02:38 PM IST
विज्ञापन
success mantra from geeta

भगवान श्री कृष्ण ने गीता

विज्ञापन
में अर्जुन के माध्यम से मनुष्य को समझाया है कि मनुष्य के वश में सिर्फ कर्म करना है। जब हम फल की चिंता करने लगते हैं, तो कर्म भी सही से पूरा नहीं कर पाते हैं जिससे फल प्रभावित होता है। परिणाम यह होता है कि हम अपने लक्ष्य से चूक जाते हैं और कहने लगते हैं किस्मत साथ नहीं दे रही। जबकि, गलती सिर्फ हमारी यह होती है कि हम कर्म पर ध्यान नहीं देते और परिणाम के फेर में उलझे रहते हैं।

महाभारत का एक प्रसंग इस संदर्भ में उल्लेखनीय है। अभिमन्यु की वीरगति का समाचार सुनकर अर्जुन बहुत दुःखी हो जाते हैं। उन्हें पता चलता है कि जयद्रथ के कारण ही अभिमन्यु को वीरगति प्राप्त हुई है। अर्जुन प्रतिज्ञा लेते हैं कि अगले दिन का सूर्यास्त जयद्रथ नहीं देखेगा। अगर जयद्रथ को नहीं मार पाया तो अग्नि समाधि ले लूंगा।

अगले दिन जब युद्ध आरंभ हुआ तो अर्जुन और जयद्रथ के बीच संग्राम शुरू हो गया। कौरवों की सेना जयद्रथ को बचाने में लगी थी। इससे अर्जुन को जयद्रथ से युद्ध करने में परेशानी आ रही थी। इधर दिन निकला जा रहा था। अर्जुन बार-बार सूर्य को देखते थे कि, कहीं सूर्यास्त न हो जाए। अर्जुन की मनोदशा को समझते हुए श्री कृष्ण ने समझाया कि परिणाम का विचार करके युद्ध करोगे तो जयद्रथ को मारने में असफल रहोगे। तुम अपना काम करो अर्थात युद्ध करो और सूर्य को अपना काम करने दो।

अर्जुन, श्री कृष्ण की बातों का मर्म समझकर युद्ध करने लगे और अंततः सूर्यास्त से पहले अर्जुन जयद्रथ का वध करने में सफल हुए। गीता में कर्म फल के विषय में भगवान ने कहा है कि कर्म का परिणाम निश्चित है। इसलिए परिणाम का विचार त्याग कर सदैव कर्म करते रहना चाहिए। कर्म अगर सकारात्मक होगा तो परिणाम भी सकारात्मक और अनुकूल प्राप्त होगा। नकारात्मक कर्म का परिणाम भी उसी अनुकूल तय समझना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed