फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sriram sharma pravachan benefits of routine in life

इन बातों का ध्यान रखें, जो चाहेंगे जीवन में हासिल कर लेंगे

Wed, 15 Oct 2014 12:15 PM IST
(गायत्रीतीर्थ शान्तिकुञ्ज)
(गायत्रीतीर्थ शान्तिकुञ्ज) Updated Wed, 15 Oct 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
sriram sharma pravachan benefits of routine in life

जो लोग देर में सोते और देर में उठते हैं, वे यह नहीं जानते कि प्रातःकाल का ब्रह्म मुहूर्त इतना बहुमूल्य है, जिसे हीरे-मोतियों से भी नहीं तोला जा सकता। नियमित दिनचर्या का निर्धारण और उस पर हर दिन पूरी मुस्तैदी के साथ आचरण, देखने में यह बहुत छोटी बात मालूम पड़ती है, पर यदि उसका परिणाम देखा जाय तो प्रतीत होगा कि हमने एक चौथाई जिन्दगी को बर्बादी से बचाकर कहने लायक उपलब्धियों में नियोजित कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें,मरने के बाद बना उल्लू, खाना पड़ा अपना ही शरीर


प्रातःकाल अपनी दिनचर्या का निर्धारण कर लेना और पूरी मुस्तैदी से उसे पूरा करना, आलस्य प्रमाद को आड़े हाथों लेना, व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


जल्दी सोने, जल्दी उठने की एक छोटी सी ही आदत को लें तो प्रतीत होगा कि प्रातःकाल का कितना बहुमूल्य समय मुफ्त ही हाथ लग जाता है और उसका जिस भी कार्य में उपयोग किया जाय उसमें सफलता का कैसा स्वर्ण अवसर मिलता है। क्या व्यायाम, क्या अध्ययन, क्या भजन, कुछ भी कार्य प्रातःकाल किया जाय, चौगुना प्रतिफल उत्पन्न करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,आइए आपको मिलवाते हैं नए नए भगवानों से


आलस्य में समय न गँवाना, हर काम नियत समय पर नियमित रूप से उत्साह और मनोयोग पूर्वक करने की आदत डाली जाय तो प्रतीत होगा आपका क्रिया कलाप कितना उत्तम, कितना व्यवस्थित, कितना अधिक संपन्न हो रहा है।

यदि एक घण्टा रोज कोई व्यक्ति उपयोगी अध्ययन में लगाता रहे तो कुछ ही समय में वह ऐसा ज्ञानवान बन सकता है जिसकी विद्या बुद्धि पर स्पर्द्धा की जा सके। अस्तु, समय का मूल्य समझा जाय और उसके प्रत्येक क्षण का सदुपयोग किया जाय। आत्मनिर्माण का यही प्रथम सोपान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed