{"_id":"d57a81d171a8427e9e31571bb37d090d","slug":"sri-sri-ravishankar-pravachan-on-positive-thought-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर कोई कहे तुमसे प्यार करता हूं तो आपका पहला उत्तर यही होगा","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
अगर कोई कहे तुमसे प्यार करता हूं तो आपका पहला उत्तर यही होगा
श्री श्री रविशंकर/अध्यात्मिक गुरू
Updated Sat, 13 Dec 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हां यह संभव है कि हम फिर बच्चे जैसे हो जाएं और अपने आस-पास सकारात्मक उर्जा प्रसारित करें? इसका रहस्य हमारी अपनी सांस में है। सांस लेने की कुछ विशेष प्रक्रिया, प्राणायाम, थोड़ा ध्यान- इन सबसे हम अपने भीतर सकरात्मक उर्जा फिर से जगा सकते हैं। हम अपने शब्दों से अधिक अपनी मौजूदगी से व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
अगर हम क्रोध या तनाव में हों तो दूसरे लोग स्वतः हम से दूर रहते हैं। अब प्रश्न उठता है कि ये नकारात्मक स्पंदन हमारे शरीर के ऊर्जा क्षेत्र में कैसे आती हैं? जीवन में जो भी नकरात्मक अनुभव हम देखते या सुनते हैं, वे हमारे ऊर्जा क्षेत्र में संग्रहित हो जाते हैं। व्यक्तिगत शांति के पीछे पीछे विश्व शांति आती है। अगर एक-एक व्यक्ति शांत हो जाए तो जन समूह शांत बन जाता है। फिर विश्व का नेतृत्व करने वाले भी शांत हो जाएंगे और हम विश्व शांति पाएंगे।
विज्ञापन
हमें राजनीति में आध्यात्म, व्यापार सामाजिकता और धर्म में धर्मनिरपेक्षता की आवश्यकता है। बुराई शक्तिशाली नहीं है। तुम उसे शक्ति दे रहे हो। ऐसा लगता है कि बुराई में शक्ति है। पर ऐसा है नहीं। विश्व में सबसे बड़ी शक्ति प्रेम है। जैसे ही प्रेम और ज्ञान सामने आते हैं, बुराई खत्म हो जाती है। जैसे सुबह सूरज निकलने पर ओस गायब हो जाती है। हमने ये अनुभव किया है।
विज्ञापन
क्या तुम इसके प्रति सजग हो कि हम हमेशा किसी सकरात्मक बात पर शक करते हैं? तुम हमेशा किसी व्यक्ति की ईमानदारी पर शक करते हो। बेइमानी पर शक नहीं करते। जब कोई तुम से कहता है कि ‘मैं तुम से प्रेम करता हूं,’ तो तुम पूछते हो, ‘सच?’ जब कोई तुम से कहता है, ‘मैं तुम से नफ़रत करता हूं,’ तो तुम कभी संदेह नहीं करते।
हम कहते हैं, ‘मैं खुश हूं।’ पर हम दुखी हैं, अवसाद में है, इस पर हमें पूरा यकीन रहता है। हम कभी अपनी कमज़ोरी पर शक नहीं करते। हमेशा अपनी क्षमताओं पर शक करते हैं। तुम गौर करो तो पाओगे कि अच्छाई पर हम शक करते हैं - जैसे, प्रेम, खुशी, ईमानदारी और वफादारी। जहां कहीं भी इन्हें देखते हैं संदेह होने लगता है कि कहीं हमारे साथ छलावा तो नहीं हो रहा। जबकि बुराई पर तुरंत यकीन आता है।