फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   some incidents in life that change our life

सीख: जीवन में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो हमारी जिंदगी बदल देती हैं।

Fri, 30 Mar 2018 05:18 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
some incidents in life that change our life

शुजा, मोहित और रूपेश पांच साल बाद उसी पार्क में मिलने वाले थे, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी थी। शुजा सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बन चुका था, जबकि मोहित एक बड़ा व्यवसायी और रूपेश सीनियर आईटी इंजीनियर था। तीनों की शादी हो चुकी थी। सभी सपरिवार पार्क में इकट्ठा हुए। शुजा की पत्नी ने पूछा, आज इस पार्क में मिलने की योजना क्यों बनी? क्या खास है इस पार्क में? शुजा, मोहित और रूपेश एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कराने लगे।

विज्ञापन


 रूपेश बोला, तुम लोगों को तो पता ही है कि हम बचपन में कितने शरारती थे। पर ग्रेजुएशन के समय इसी पार्क में एक ऐसी घटना हुई, जिसने हमारी जिंदगी बदल दी। शुजा की पत्नी ने पूछा, ऐसा क्या हुआ था? शुजा बोला, तुम लोग शायद इस पर यकीन न करो कि हमने इसी पार्क में एक बुजुर्ग को मारा और लूटा था। तीनों की पत्नियां स्तब्ध रह गईं। रूपेश बोला, हां, हमने एक ही बुजुर्ग को कई बार मारा था, और उनकी घड़ी, पर्स, चेन लूटकर भाग गए थे। मोहित की पत्नी ने पूछा, आप लोगों को किसी ने पकड़ा? रूपेश ने जवाब दिया, नहीं। मोहित बोला, एक बुजुर्ग परवेज जाफर रोज शाम को पार्क में टहलने आते थे। 
विज्ञापन


वह इतने सज्जन दिखते थे कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि वह कभी किसी से मुकाबला भी कर सकते हैं। यही सोचकर हमने उन्हें कई बार लूटा था। और लूटने के बाद उन पर खूब हंसते थे हम। कई बार तो पार्क में पड़े पानी के पाइप से उन्हें भिगोया भी था। फिर एक दिन हमें पता चला कि परवेज जाफर शहर के नामी जूडो कोच थे। मोहित की पत्नी बोली, फिर भी उन्होंने आप लोगों का मुकाबला क्यों नहीं किया? शुजा बोला, यही सवाल हमने उनसे पूछा, तो वह बोले, तुम तीनों मेरे बच्चों की तरह हो। तुमने चोरी की है, तो जरूर तुम्हें पैसों की जरूरत रही होगी। बस तुम लोग एक दिन मेरा नाम रौशन करना। मोहित बोला, वही दिन था, जब हमने तय कर लिया कि हमें कुछ करके दिखाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed