{"_id":"3963ac4981c6dbe4339a238461af17ef","slug":"shantikunj-haridwar-diabetes-day-special-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज के लिए सबसे सस्ता और आसान उपचार है यह","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
डायबिटीज के लिए सबसे सस्ता और आसान उपचार है यह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका बड़ा कारण जीवनशैली में बदलाव को माना जा रहा है। ऐसे में खुद को डायबिटी रोग से बचाने के लिए और जिन्हें इस रोग ने अपने गिरफ्त में ले लिया है उनके लिए इस रोग से लड़ने का एक बहुत ही आसान सा तरीका है वैकल्पिक चिकित्सा।
विज्ञापन
पढ़ें, सिंदूर से बिछिया तक जानिए स्त्रियों के श्रृंगार का राज
विज्ञापन
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने डायबिटीज डे पर जानकारी देते हुए कहा कि ऋषियों द्वारा बताए गए जीवनचर्या को यदि अपनाया जाय तो इस जटिल रोग से लड़ने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि गौमुखासन के नियमित अभ्यास एवं सविता ध्यान से इस रोग में काफी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
डायबिटीज के दौरान शरीर में बढ़ने वाले ग्लूकोज और इंसुलीन के संतुलन को बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में प्रैक्रियाज का फीट रहना डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है। आज से सदियों पहले हमारे ऋषियों ने प्रैक्रियाज का यौगिक समाधान दिया था।
देखें,देखिए शांतिकुज हरिद्वार की अनोखी तस्वीरें
डॉ. चिन्मय के अनुसार सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूर्य का ध्यान, यज्ञोपैथी एवं नियमित आसनों के अभ्यास डायबिटिज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज का मरीज अक्सर तनाव में रहता है। ऐसे में नियमित प्राणायाम एवं सात्विक आहार मन के साथ तन को शांत एवं स्वस्थ रख सकता है।