फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sant vashistha role in ramayan

अपने इन गुणों के कारण वशिष्ठ बने भगवान राम के गुरु

Sat, 18 Jun 2016 12:42 PM IST
स्वामी रामनरेशाचार्य
स्वामी रामनरेशाचार्य Updated Sat, 18 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
sant vashistha role in ramayan
राम

दशरथ के यहां कोई संतान नहीं हो रही थी। निराश होकर, गुरु वसिष्ठ से कहा। गुरु वसिष्ठ के कहने पर  यज्ञ हुआ, तो राम आए। राम जी को प्रकट कराने के अन्य कई कारण हैं, अन्य कई भूमिकाएं हैं, कई लोगों को श्रेय मिलेगा, लेकिन मुख्य श्रेय गुरु वसिष्ठ को मिलेगा। ईश्वर को प्रगट होना है, तो कोई साधारण घटना नहीं होती। राम के रूप में ईश्वर प्रगट हुए, इसका एक कारण वसिष्ठ भी थे।

विज्ञापन


वसिष्ठ के काल में जितनी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, वे रामराज्य में सहायक बनीं। एक तरह से वे रामराज्य रूपी महल के संबल थे। भरत को ऐसा राज्य नहीं चाहिए जिसमें राम न हो। मगर पिता आदेश से बंधे राम नहीं मानते।
विज्ञापन


चरण पादुका लेकर भरत आते हैं, उसी को सिंहासन पर प्रतिष्ठित करके राज्य चलाते हैं। भरत नंदीग्राम में रह कर गुरु वसिष्ठ जी से आज्ञा मांग कर राज्य का संचालन करते थे। तो अभिप्राय यह कि वसिष्ठ जी ने अपने ज्ञान-पुण्य प्रताप से रघुवंश को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने इन गुणों के कारण वश‌िष्ठ बने भगवान राम के गुरु

sant vashistha role in ramayan
ऋष‌ि

ऋष‌ि वसिष्ठ को राजा बने बिना जो सम्मान  प्राप्त था उसके सामने राजा का पद छोटा दिखता था। वसिष्ठ संत शिरोमणि हैं, गुरु शिरोमणि हैं। ज्ञान शिरोमणि हैं, आध्यात्मिक संसार में जितने भी सोपान हो सकते हैं, उसके शिखर पर विद्यमान हैं गुरु वसिष्ठ। कालिदास ने लिखा है कि जो रघुवंशी थे, वे विद्या का अभ्यास करते थे। युवा अवस्था में विवाह करके और प्रजा के रंजन के लिए प्रजा की सेवा के लिए पुत्र की प्राप्ति करते थे, जहां वृद्धावस्था आई, वहां मुनि का जीवन जीते थे।

वैसे ही रघुवंशी लोग अपने प्राणों का त्याग करते थे। जिस वंश में राजा योगी के रूप में अपने जीवन का समापन करे, जिस वंश में राजा जहां ऋषियों के पुत्र पढ़ते थे, वहां पढ़े, ऋषियों जैसा जीवन जिए, यह कितना महान वंश है।  विश्वामित्र, वसिष्ठ जी की गऊ कामधेनु पुत्री का नंदिनी का अपहरण करना चाहते थे।   विश्वामित्र जी की सेना हार गई । ऋषि से पराजित होने के बाद विश्वामित्र जी को लगा कि सामान्य बल से तपोबल श्रेष्ठ है।

अपने इन गुणों के कारण वश‌िष्ठ बने भगवान राम के गुरु

sant vashistha role in ramayan
ऋष‌ि

विश्वामित्र तपोबल अर्जित करने में जुट गए। फिर वसिष्ठ के पुत्रों को मार दिया, लेकिन वसिष्ठ जी ने अपने ऋषित्व को कहीं भी क्षतिग्रस्त नहीं होने दिया। विश्वामित्र ने फिर तपस्या शुरू की। कहते हैं कि उन्होंने महाराज सुदास को शाप देकर बारह वर्ष के लिए राक्षस बना दिया, उस राक्षस ने ही वसिष्ठ जी के पुत्रों को नष्ट कर दिया था।

सिष्ठ कभी क्रोधित नहीं होते थे। हमेशा ही संयमित और प्रसन्न रहते थे। जो गुरु की सबसे ऊंची स्थिति है, वे संयमित रहकर सबकुछ करते थे। यही कारण था कि अंत में विश्वामित्र जी को झुकना पड़ा। विश्वामित्र बोलते थे, जब तक वसिष्ठ जी मुझे ब्रह्मर्षि नहीं कहेंगे, तब तक मैं बह्मर्षि नहीं हूं। जिनके सौ बच्चों को नष्ट कर दिया, उन्हीं से ब्रह्मर्षि की उपाधि लेने की कोई कल्पना नहीं कर सकता। कितनी दयालुता होगी, कल्पना कीजिए, पुत्रों को मारने वाले को माफ कर दिया।

अपने इन गुणों के कारण वश‌िष्ठ बने भगवान राम के गुरु

sant vashistha role in ramayan
राम

जैसे सूर्य का प्रकाश बहुत काम करता है, लेकिन ब्रह्मर्षि नहीं बना सकता, वह संसार की सभी वस्तुओं को बनाता है, लेकिन क्या वह कोई ब्रह्मज्ञानी पैदा करेगा, क्या कोई रघुवंश को पैदा करेगा? रघुवंशी सूर्यवंशी ही हैं, लेकिन रघुवंशियों को जो ज्ञान हुआ, वह वसिष्ठ जी के कारण ही हुआ। वसिष्ठ इसलिए श्रेष्ठ है। रघुकुल  की परंपरा का वे पालन करवाते हैं।

अध्यात्म रामायण में लिखा है कि यदि भरत शरीर छोड़ देते, तो राम मुश्किल में पड़ जाते। राम बार-बार दोहराते हैं कि पिता की कीर्ति अनुकरणीय है, अनुपम है, उसके लिए हम लोगों को प्रयास करना चाहिए। इन सभी क्रमों, स्थानों व्यवस्थाओं में गुरु वसिष्ठ की अहम भूमिका है और गुरु वसिष्ठ कहीं से भी लालची नहीं हैं, क्रोधी नहीं हैं, संपूर्ण ज्ञानी हैं।

वे केवल ज्ञानी ही नहीं हैं, ज्ञान उनके रोम-रोम में उतरा हुआ है। यदि किसी को संत में निष्ठा नहीं हो रही है, तो उसे वसिष्ठ जी को ही संत में रूप में देखते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए। वसिष्ठ अद्भुत योगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed