फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   rishi panchmi vrat importance

ऋषि पंचमी आज, जानिए क्यों ऋषियों की पूजा की जाती है?

Sat, 30 Aug 2014 10:11 AM IST
डॉ. प्रणव पण्ड्या/शांतिकुंज, हरिद्वार
डॉ. प्रणव पण्ड्या/शांतिकुंज, हरिद्वार Updated Sat, 30 Aug 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
rishi panchmi vrat importance

भाद्रशुक्ल पंचमी को महान ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार इस अवसर पर स्नान-शौच करके वेदी बनाकर उस पर विविध रंगों से अष्टदल कमल का चित्रण किया जाता, फिर उस पर ऋषियों की मूर्ति बनाकर विधान के साथ पूजन किया जाता है। ऋषि पंचमी इस वर्ष 30 अगस्त को है। इस दिन ऋषियों का पूजन बहुत अर्थपूर्ण है। ऋषि मन्त्रद्रष्टा, मन्त्रस्रष्टा और युगसृजेता होते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें,उन चार दिनों के लिए महिलाओं को यह व्रत करना जरूरी क्यों?
विज्ञापन


समाज में जो भी उत्तम प्रचलन, प्रथा-परम्पराएं हैं, उनके प्रेरणा स्रोत ऋषिगण ही हैं। इन्होंने विभिन्न विषयों पर महत्त्वपूर्ण शोध किए हैं। यथा-व्यासजी ने गहन वेदज्ञान को सुबोध्य पुराण ज्ञान के रूप में रूपान्तरित कर ज्ञानार्जन का मार्ग प्रशस्त किया। चरक, सुश्रुतादि आयुर्विज्ञान पर अनुसन्धान किए। जमदग्रि-याज्ञबल्क्य यज्ञ विज्ञान पर शोध प्रयोग किये। वशिष्ठ ने ब्रह्मविद्या व राजनीति विज्ञान तथा विश्वामित्र ने गायत्री महाविद्या का रहस्योद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारद जी ने भक्ति साधना के अनमोल सूत्र दिए। पर्शुराम ने ऊंच-नीचादि जातिगत भेद-वैषम्य का निराकरण किया। भगीरथ ने जल विज्ञान की महत्ता को समझकर धरती पर गंगावतरण के पुनीत पुरुषार्थ किया। पतंजलि ने योग विज्ञान की विविध साधना मार्ग प्रस्तुत किए। अन्य ऋषियों ने भी व्यापक समाज हित के कार्य किए हैं जिनका मानव जाति सदा ऋणी रहेगी।

पढ़ें,मासिक राशिफलः जानिए सितंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा

ये सभी ऋषि भारतीय संस्कृति के उन्नायक, युग सृजेता, मुक्तिमार्ग का पथ प्रदर्शक, राष्ट्रधर्म के संरक्षक, व्यष्टि-समष्टि की समस्त गति, प्रगति और सद्गति के उद्गाता हैं। संसार के तमाम रहस्यमय विद्याओं की खोज, उन पर प्रयोग, समाज में सत्पात्रों को उनकी शिक्षा दीक्षा, उनकी सहायता से अभिनव समाज निर्माण जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य सब इन महान ऋषियों की ही देन हैं।

पढ़ें,सिद्घिविनायक की प्रसिद्घि का यह राज आप नहीं जानते होंगे

लखेक: देव संस्कर्ति विश्व विद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed