फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   rid fear from mind become successful

सफलता चाहिए तो मन से डर निकाल दो

Fri, 03 Aug 2012 02:05 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 02:05 PM IST
विज्ञापन
rid fear from mind become successful
स्वीडन के रीम जोयस के बारे में मशहूर है कि वे पलकें झपका कर हवा का ऐसा झोंका पैदा करते हैं कि सामने दो फीट दूरी तक जल रही मोमबत्ती बुझ जाती है। 1998 में उन्होंने यह करिश्मा किया तो लोगों को यकीन नहीं आया। जब वे चौदह साल के थे तो उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ था कि वे पलकें झपकाते हैं तो आसपास तीली रगड़ रहे लोगों की माचिस से चिंगारियां भी नहीं निकलती।
विज्ञापन


स्वीडन के शहर गोटेबोर्ग में हुई स्पिरिचुअल कांफ्रेंस में इस बात की पुष्टि हुई। उसमें क्रिश्चियन्स साइंस रिव्यू के ए. डी. स्टीवर्ट ने कहा कि किसी अंग से दूसरे अंगों का भी काम लिया जा सकता है। अपने भीतर संकल्प होना चाहिए। यह बल खुद प्रार्थना और प्रभु कृपा के बल पर विकसित किया जा सकता है। कुछ लोगों को इसकी झलक अनायास कुछ किए मिल जाती है। लेकिन वे इसका लाभ अपने आप नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


गैलीलो झील में उठे तूफान और नाव के भयभीत सवारों के बीच अविचलित ईसा मसीह द्वारा उन्हें सांत्वना देने के बाद तूफान के शांत हो जाने की घटना प्रसिद्ध है। ईसा के ‘शांत हो जा मूर्ख!’ कहते ही तूफान शांत हो गया। सहमे हुए नटखट बच्चे की तरह नाव का हिलना भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने चैन की सांस ली। लोगों ने राहत की सांस ली तो जीसस ने यात्रियों से कहा दोस्तों, विश्वास बड़ा है, तूफान नहीं। दिल से डर निकालकर हिम्मत को स्थान देना चाहिए। तभी हर कार्य में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed