फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   result of labor done by the people for people is more satisfying

सीख: अपनों के साथ किए गए श्रम का फल जैसा भी हो, वह अधिक संतोषजनक होता है

Tue, 17 Jul 2018 03:21 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
result of labor done by the people for people is more satisfying

छोटे से गांव के एक आदमी की कहानी, जिसने रामचंद्र जी को मेहनत और परिवार का महत्व समझाया।

विज्ञापन


रामचंद्र एक आईटी कंपनी के मालिक थे। उनके पास घर, महंगी गाड़ियां तथा ऐश-ओ-आराम की तमाम चीजें थीं, फिर भी उनके मन में शांति नहीं थी। उन्होंने तय किया कि सारी दुनियादारी छोड़ वह किसी एकांत स्थान में जाकर कुछ समय बिताएंगे। अगले दिन अपने कुछ साथियों के साथ वह यात्रा पर निकल पड़े। शुरुआत के लिए उन्होंने पास के एक गांव को चुना। गांव के लोग उन्हें देख बहुत खुश हुए। उनको लगा कि ऐसे नामी शख्स के आने से गांव की शोभा बढ़ जाएगी।

सब उनकी खातिरदारी में लग गए। पर वहां भी रामचंद्र जी को शांति नहीं मिली। वह वहां से आगे बढ़ने को थे, पर निकलते-निकलते रात हो गई। एक आदमी ने उनसे निवेदन किया कि रात का समय यात्रा के लिए सही नहीं होगा। रामचंद्र जी ने उसकी बात मान ली और उसी के घर पर रुक गए। उस आदमी ने रामचंद्र जी और उनके साथियों को बिस्तर पर सुलाया और खुद पत्नी और बच्चों के साथ जमीन पर सो गए।
विज्ञापन


रामचंद्र जी यह देखकर काफी हैरान हो गए कि वह पूरा परिवार रात भर इतनी सख्त जमीन पर भी इतने चैन से कैसे सो सकता है! यही सोचकर उन्हें रात भर नींद नहीं आई। अगले दिन सुबह जब पूरा परिवार उठा, तो रामचंद्र जी ने पूछा, इतनी सख्त जमीन पर भी आप परिवार समेत चैन की नींद भला कैसे सो पाए? वह आदमी बोला, इस घर में मेरी मेहनत की खुशबू आती है। मैं जब रात में सोता हूं, तो मुझे यह याद भी नहीं रहता कि मैं कहां सो रहा हूं। मुझे मेरी सच्चाई और मेरे सत्कर्म अपनी गोद में ले लेते हैं और मैं अपने परिवार के प्यार से परिपूर्ण होकर आराम से सो जाता हूं। रामचंद्र जी ने अपने सभी साथियों से माफी मांगी और बोले, जिंदगी भर मैंने अपने काम के लिए अपने परिवार से समझौता किया। आज इस छोटे से गांव के इस व्यक्ति ने मुझे बहुत बड़ा सबक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed