फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   responsibility comes from this thought

जूते के फीते बांधते हुए मिला यह ज्ञान, हो गया पूरे परिवार का कल्याण

Fri, 22 Jul 2016 02:29 PM IST
निखोई मित्रोखिन
निखोई मित्रोखिन Updated Fri, 22 Jul 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
responsibility comes from this thought
ध्‍यान

जेन गुरु रयोकान को उनकी बहन ने कोई जरूरी बात करने के लिए अपने घर आने का निमंत्रण दिया। वहां पहुंचने पर रयोकान की बहन ने उनसे कहा, अपने भांजे को समझाइए। वह कोई काम नहीं करता। अपने पिता के धन को वह मौज-मस्ती में उड़ा देगा। केवल आप ही उसे राह पर ला सकते हैं।

विज्ञापन


रयोकान अपने भांजे से मिले। वह भी अपने मामा से मिलकर बहुत प्रसन्न था। मामा भांजे ने बचपन से जवानी तक काफी साल साथ गुजारे थे। यहां तक कि जेन मार्ग अपनाने से पहले तक भांजा रयोकान के साथ था। रयोकान जब बहन से मिलकर भांजे के पास आया, तो वह समझ गया था कि मामा उसके पास क्यों आए थे। उसे आशंका थी कि रयोकान उसकी आदतों के कारण उसे अच्छी डांट पिलाएंगे। उसे सुधरने और अपनी मां के साथ अच्छा और जिम्मेदार बनने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन


लेकिन रयोकान ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। अगली सुबह जब उनके वापस जाने का समय हो गया, तो वह अपने भांजे के पास गए और उससे बोले, क्या तुम मेरी जूतियों के तस्मे बांधने में मेरी मदद करोगे? मुझसे अब झुका नहीं जाता और मेरे हाथ कांपने लगे हैं। भांजे ने खुशी-खुशी रयोकान की जूतियों के तस्मे बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रिया, रयोकान ने कहा, दिन-प्रतिदिन आदमी बूढ़ा और कमजोर होता जाता है। तुम्हें याद है, मैं कभी कितना बलशाली और कठोर हुआ करता था? हां, भांजे ने कुछ सोचते हुए कहा, मुझे याद है। आप तब उचक कर पेड़ की डाली से लटक जाते थे और दूसरे हाथ से फल तोड़कर वापस जमीन पर कूद आते थे।


लेकिन अब आप बहुत बदल गए हैं। कहते हुए भांजे के भीतर कुछ सोए हुए भाव जाग रहे थे। उसे अनायास लगने लगा कि उसके रिश्तेदार, उसकी मां और उसके सभी शुभचिंतक लोग अब बुजुर्ग हो गए थे। उन सभी ने उसकी बहुत देखभाल की थी और अब उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी उसकी थी। उस दिन से उसने सारी बुरी आदतें छोड़ दीं और सबके साथ-साथ अपने भले के लिए काम करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed