फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Relationships are more important than success in life

रिश्तों को सही ढंग से निभाना जीवन में सफल होने से अधिक महत्वपूर्ण है

Fri, 25 May 2018 08:13 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Relationships are more important than success in life

फरहान की कहानी, जिसे अपने जीवन में सफल होने के सूत्र अपने पिता से मिले।

विज्ञापन


दिल्ली में एक आईटी कंपनी थी, कुटुम्ब। दो लोगों से शुरू हुई कंपनी दो हजार से भी ज्यादा लोगों की हो गई। इसकी वजह थे कंपनी के सीईओ फरहान। एक बार एक कर्मचारी ने फरहान से पूछा, आपकी कंपनी की सफलता का क्या राज है? फरहान बोले, मैं जब छोटा था, तो पिता जी से एक बार पूछा, क्या मैं बास्केटबॉल खेल सकता हूं? पिता बोले, यह तो तभी पता चलेगा, जब तुम खेलकर देखोगे।

थोड़ा बड़ा होने पर मैंने उनसे पूछा, क्या मैं अपना व्यवसाय कर सकता हूं? पिता बोले, यह तो तभी पता चलेगा, जब तुम व्यवसाय करके देखोगे। फिर मैंने एक दिन पिता जी से पूछा, सफल लोगों में ऐसी कौन-सी बात होती है, जो उन्हें सफल बनाती है? पिता बोले, सफल लोग निराले होते हैं। बस कुछ अलग पढ़ने, सोचने और करने का साहस रखो। मैंने पूछा, लेकिन मैं जिस क्षेत्र का जानकार नहीं हूं, उस क्षेत्र में कैसे अच्छा कर पाऊंगा? पिता बोले, जो लोग निराला सोचते हैं, वे अपनी सफलता के पैमाने खुद ही बनाते हैं।
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि वे उस विषय के विशेषज्ञ ही हों। फेसबुक और गूगल से पहले किसी ने सोचा था क्या कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। एक बार मैंने अपने पिता से पूछा, आपकी नजर में सफलता क्या है? पिता जी बोले, कई साल बाद जब तुम वापस अपने बीते समय को याद करो, और तुम्हारे चेहरे पर उसे याद करके मुस्कान आ जाए, बस वही सफलता है। सबसे बड़ी बात मैंने उनसे उनकी बीमारी के समय सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सारे भाई बहन उन्हें देखने के लिए अस्पताल में इकट्ठा हुए थे। उन्होंने सबकी तरफ देखा, और बोले, जीवन की अहमियत तभी समझ आती है, जब उसका अंत होने लगता है। सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं रिश्ते, जो तुम्हें बना भी सकते हैं, और मिटा भी सकते हैं। उनकी अहमियत समझने में देर नहीं करनी चाहिए। फरहान बोला, मैं सफल हूं, क्योंकि मेरे रिश्तों ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed