फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   real knowledge life gita krishna

महाज्ञानी बनना है तो इस रहस्य को समझ लें

Thu, 05 Dec 2013 04:02 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Dec 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
real knowledge life gita krishna

संसार में किसी से भी कह दें कि तुम अज्ञानी हो तो वह आपको मारने-पीटने के लिए दौड़ेगा। कारण यह है कि कोई भी अपने आपको अज्ञानी मानने को तैयार नहीं होता।

विज्ञापन


जबकि सच तो यह है कि बड़ी-बड़ी उपाधियां और डिग्रियां लेकर ऊंचे पदों पर काम करने वाले व्यक्ति भी महाअज्ञानी होते हैं।

पढ़ें, श्री कृष्ण के परम धाम का नजारा कैसा है
विज्ञापन


यह बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है लेकिन, श्री कृष्ण ने जो बातें गीता में बताई है उसके अनुसार दैनिक जीवन की घटनाओं पर विचार करेंगे तो आप स्वयं मानेंगे कि वास्तव में हम सभी महाअज्ञानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री कृष्ण कहते हैं 'य एनं बेत्ति हन्तारं यश्चैनं मन्यते हतम्। उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते।।'

यानी जो इस आत्मा को मारने वाला समझता है तथा जो इसे मरा हुआ समझता है वे दोनों ही अज्ञानी हैं, क्योंकि आत्मा न तो मरता है और न मारा जाता है।

आत्मा के लिए किसी भी काल में न तो जन्म है न मृत्यु। वह न तो कभी जन्मा है, न जन्म लेता है और न जन्म लेगा। वह अजन्मा, नित्य, शाश्वत तथा पुरातन है। शरीर के मारे जाने पर भी वह मारा नहीं जाता है।

पढ़ें,केतु रत्न लहसुनियां धारण करने से पहले जानें जरूरी बातें


फिर भी आप देखते होंगे कि किसी के परिवार में कोई परलोक सिधार जाता है तब परिजन दहारें मार-मारकर रोने लगते हैं। मृत्यु के शोक में दुःखी होकर जाने वाले को याद करते रहते हैं।

जबकि यह तय है कि जो शरीर में मौजूद आत्मा है वह पुनः अपने कर्म के अनुसार शरीर ग्रहण करके पृथ्वी पर वापस आएगा अथवा पुण्य कर्मों से परमधाम में सभी सुख प्राप्त करेगा। जो इस सत्य को जानकर शोक और दुःख पर विजय प्राप्त कर लेता है वह महाज्ञानी बन जाता है, यह श्री कृष्ण का कथन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed