{"_id":"90f493e9e754132f9fb76a75754dbfa9","slug":"pranav-panday-views-on-conversion-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं किसी भी व्यक्ति के धर्मपरिवर्तन के खिलाफ हूं'","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
'मैं किसी भी व्यक्ति के धर्मपरिवर्तन के खिलाफ हूं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 12 Dec 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
आगरा में सामूहिक तौर पर कई मुसलमानों का धर्म परिवर्तन करवाकर हिन्दू बनाए जाने के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा करना धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से सही है?
विज्ञापन
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू बनाए जाने पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा था कि 'लालच या प्रलोभन देकर किसी को भी हिंदू बनाया जाना गलत है।'
विज्ञापन
इसी तरह की सोच अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रमुख और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रणव पांड्या भी रखते हैं। इन्होंने अमर उजाला को बताया कि, ' किसी भी व्यक्ति के धर्म परिवर्तन कराए जाने का मैं आज भी और हमेशा ही खिलाफ हूं। ऐसे करने से उस व्यक्ति की पहचान को गहरा धक्का लगता है।
विज्ञापन
पांड्या ने यह भी कहा कि 'मानवता और देश के हित में कई ऐसे काम प्राथमिकता में हैं जिन पर अभी काम करने की जरुरत है। इसलिए इस तरह के व्यवहार और बहस को रोका जाना चाहिए।'
पढ़ें, क्या गैर हिंदू व्यक्तियों को हिंदू बनाना शास्त्र के अनुसार सही है?