फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   pitri paksha matri pitri pujan

इस देवता की पूजा से जीवन में सुख-समृद्घि आएगी: सुधांशु जी महाराज

Mon, 30 Sep 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Sep 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
pitri paksha matri pitri pujan

महर्षि वेदव्यास एक स्थान पर लिखते हैं, ‘‘प्रिणाति मातरं येन पृथिवी तेन पूजिता’’ मतलब जो माता को प्रसन्न करता है समझो उसने पृथ्वी माता की पूजा की है। इसीलिए तो कहा जाता है ‘‘माता गुरुतरे भूमेः’’ मां भूमि से भी भारी है। क्योंकि मां अपने बच्चे के लिए अपना सारा सुख-सकून बलिदान करती है। स्वयं खाए न खाए लेकिन बच्चों को खिलाकर ही तृप्त होती है।

विज्ञापन


इसलिए भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रेरणा स्रोत वेद, उपनिषद्, रामायण, गीता, पुराण आदि समस्त धर्मग्रन्थों तथा महापुरुषों की मातृ-पितृ भक्ति के प्रमाणों की एक स्वर में पुकार के आधर पर आधरित पर्व की नींव रखी गई जिसे ‘‘श्राद्घपर्व’ कहते हैं।
विज्ञापन


उपनिषद् में ‘मातृदेवो भव, पितृदेवो भव,’’ आदि ब्रह्म वाक्यों द्वारा माता-पिता की गरिमा का गुणगान कर जो इनके प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं प्रकट की हैं, निश्चय ही वह उनके त्याग, तपस्या, सेवा स्नेह, विश्वास और कर्तव्य परायणता का ही सुपरिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनुस्मृति में मनु महाराज ने कहा है ‘‘संतान सैकड़ों वर्षों तक माता-पिता की सेवा करे, लेकिन फिर भी प्रसव वेदना, पालन और शिक्षण आदि में माता-पिता जिस कष्ट को सहते हैं, उसका बदला संतान नहीं चुका सकती। माता की महान ममता और पिता का परम स्नेह अमूल्य तथा अनुपम बताते हुए वेद भगवान का उद्घोष है कि पुत्र को अपने पिता का आज्ञाकारी तथा मां की संवेदनाओं-भावनाओं को समझने वाला होना चाहिए।


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीगणेश, भीष्म पितामह, श्रवणकुमार, नचिकेता व भक्त पुण्डरीक आदि मातृ-पितृ भक्तों की आदर्श प्रेरणा बता रही है कि श्राद्घपर्व का दीप जलाने से ही हम सबका जीवन जगमगाएगा। इस महान त्योहार को मनाने से ही हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा होगा। तभी हमारे जीवन की सार्थकता सिद्घ होगी। जीवित माता-पिता व बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में सुख-समृद्घि एवं शांति की प्राप्ति हो सकती है।
साभारः विश्व जागृति मिशन

श्री सुंधाशु जी महाराज जीवन परिचय

सुधांशु जी महाराज का जन्म 2 मई 1955 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ। इन्होंने गायत्री मंत्र द्वारा अज्ञानता दूर करने की विधि को जाना। बाल्यावस्था में ही इन्होंने मंत्र और श्लोकों का अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया था। 24 मार्च 1991 को रामनवमी के दिन इन्होंने दिल्ली में विश्व जागृति मिशन की स्थापना की।

देश-विदेश में इसकी कुल 80 शाखाएं हैं। इस मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज भारत ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म और जनकल्याण का संदेश प्रचारित कर रहे हैं। इनका मिशन निर्धनों और कमज़ोर व्यक्तियों की सहायता करता है।

दिल्ली स्थित इनके आनन्दधम आश्रम में अस्पताल मौजूद हैं जहां गरीब व्यक्तियों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाती है। अन्य आश्रमों में भी बुजुर्गों एवं गरीबों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। समय-समय पर विश्व जागृति मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज देश-दुनिया में पीड़ित लोगों की सेवाओं में भी योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed