फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   person should not be identified with his clothes

सीख: व्यक्ति की पहचान उसके पहनावे से नहीं करनी चाहिए, पढ़ें कहानी

Wed, 07 Feb 2018 02:28 PM IST
अमर उजाला,संपादकीय
अमर उजाला,संपादकीय Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
person should not be identified with his clothes

रमन एक होटल में नौकरी करता था। एक दिन उसके मैनेजर ने कहा, आज हमारे होटल में बहुत बड़े आदमी आने वाले हैं। वह विश्व के तीन सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। अच्छे से तैयारी कर लो। रमन ने पूरा होटल ठीक से साफ करवाया और हर टेबल पर सुंदर खुशबूदार फूल रखवाए। उसने सारी तैयारी कर ली। कुछ ही देर में रमन ने देखा, सफेद शर्ट और काली पैंट पहने एक शख्स होटल में चला आ रहा है। रमन ने उस शख्स को ऊपर से नीचे तक देखा और सोचा, यह तो सबसे अमीर हो ही नहीं सकता। लिहाजा रमन ने उसे एक किनारे की टेबल पर बिठा दिया। 

विज्ञापन


कुछ देर में होटल में एक और शख्स आया, जो शानदार सूट में था। रमन ने सोचा, जरूर यही वह अमीर इंसान होगा। लिहाजा रमन अपने सारे वेटरों की टीम के साथ उसकी खिदमत में लग गया। पहले व्यक्ति ने एक सैंडविच ऑर्डर किया और चुपचाप खाने लगा। सैंडविच के बाद उसने एक कप चाय मंगाई और अपना काम करता रहा। वहीं सूट-बूट वाले व्यक्ति के ऑर्डर करने से पहले ही रमन ने बेहतरीन पकवान उसके सामने परोस दिए। वह इस खातिरदारी से बहुत प्रभावित हुआ। जाते वक्त उसने रमन की टीम को धन्यवाद कहा और जाने लगा।
विज्ञापन


रमन को बहुत अटपटा सा लगा कि वह बिना बिल का भुगतान किए कैसे जा सकता है। पूछने पर उसने कहा, मैंने तो कुछ ऑर्डर ही नहीं किया। आपने जो खिलाया, वह मैंने खुशी से खा लिया। मेरे पास तो इतने पैसे भी नहीं कि मैं आपको दे सकूं। रमन हैरान उसे देखता रहा। तभी पीछे से सफेद शर्ट वाले व्यक्ति ने रमन के कंधे पर हाथ रखा और कहा, मुझे आपका होटल बहुत अच्छा लगा। यह पहली बार है कि मैं चैन से खाना खा पाया। रमन बिना किसी भाव के उससे पैसे लेकर किचन की तरफ जाने लगा। तभी रमन का मैनेजर वहां आया और उसने बताया कि अभी-अभी जो व्यक्ति बाहर गया है, वही सबसे अमीर व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed