फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   paryer to one god does not help

अब एक ही भगवान से काम नहीं चलता

Mon, 30 Jul 2012 11:51 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
paryer to one god does not help
किसी जमाने में, पचास साठ साल पहले तक पूछा जाता होगा कि आप ईश्वर में विश्वास करते हैं या नहीं लेकिन अब पूछा जाता है कि आप एक भगवान या इष्ट को मानते हैं या ज्यादा को। वैश्विक रिसर्च एजेंसी ‘द इनोवेशंस एंड ब्रांड रिसर्च स्पेशलिस्ट्स (इप्सोस)’ द्वारा किए सर्वे के मुताबिक 62 प्रतिशत लोग एक मुख्य देवता या ईश्वर के अलावा दूसरी दैवी शक्तियों को भी मानते हैं।
विज्ञापन


दुनिया के 82 प्रतिशत लोग आस्तिक हैं। कम से कम एक ईश्वर को तो मानते हैं। एक से ज्यादा देवी देवता मानने वालों का प्रतिशत भी अच्छा है अर्थात दो या अधिक भगवान मानने वालों का बोलबाला है। इप्सोस ने 23 देशों में यह सर्वे किया था। ईश्वर या एक सर्वोच्च शक्ति को मानने वालों की सबसे बड़ी संख्या इंडोनेशिया में है। वहां 93 फीसदी लोग मानते हैं कि ईश्वर एक है।
विज्ञापन


तुर्की, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको में एक ही ईश्वर को मानने वालों की संख्या इसके बाद आती है। एक ही मालिक की बंदगी करने वालों के मामले में भारत अपने पड़ोसी चीन और रूस से थोड़ा आगे है।  मृत्यु जीवन का अंत नहीं है, बल्कि एक पड़ाव भर है। जिंदगी मृत्यु के बाद भी चलती रहती है कुछ अलग तरह से।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक मैक्सिको के लोग लोकोत्तर जीवन में सबसे ज्यादा यकीन करते हैं। यहां के 40 फीसदी लोगों ने माना कि मृत्यु के बाद भी जीवन होता है। मरने के बाद फिर नया जन्म मिलता है। यह मानने वालों की संख्या भारत में सबसे ज्यादा है, 67 प्रतिशत। दक्षिण कोरिया, स्पेन, फ्रांस, जापान और बेल्जियम में भी 35 से 40 प्रतिशत लोग जीवन की निरंतरता में यकीन करते हैं।  


सर्वे में एक बात यह भी सामने आई कि जीवन की निरंतरता में विश्वास व्यक्ति को ऊर्जा देता है। अभी नहीं तो फिर कभी बेहतर जिंदगी मिलेगी, यह आस्था आज की तकलीफों को सहने लायक बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed