फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho pravachan on life

तब आप न काशी में कुछ पाएंगे और न काबा में

Thu, 31 Jul 2014 01:15 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
osho pravachan on life

जीवन एक यात्रा है। यात्रा है-मृत्यु से अमृत की ओर; अंधकार से प्रकाश की ओर; व्यर्थ से सार्थक की ओर। एक शब्द में पदार्थ से परमात्मा की ओर। इस यात्रा में वे सारे लोग जो बाहर तलाश रहे हैं, भटके हुए हैं। लाख तलाशें, कुछ पाएंगे नहीं-न काशी में, न काबा में; न कुरान में, न गीता में। यहां तो केवल वे ही पाने में समर्थ हो पाते हैं जो स्वयं के भीतर छिपे हुए सत्य को पहचानते हैं।

विज्ञापन


यह यात्रा अनूठी है। यह यात्रा कहीं जाने की नहीं, कहीं से लौट आने की है। जा तो हम बहुत दूर चुके हैं- अपने से दूर। वापस लौटना है अपने पर। जा तो हम बहुत दूर चुके हैं- अपने सपनों में, वासनाओं में, विचारों में। छोड़ देना है सारे स्वप्न, छोड़ देने हैं सारे विचार, सारी वासनाएं, ताकि अपने पर आना हो जाए। संसार नहीं छोड़ना है, स्वप्न छोड़ने हैं; क्योंकि स्वप्न ही संसार है।
विज्ञापन


परमात्मा का साम्राज्य

osho pravachan on life

तुमने बार-बार सुना होगा पंडितों को, पुरोहितों को कहते हुए, कि संसार स्वप्न है। मैं तुमसे कहना चाहता हूं: स्वप्न संसार है। तुम्हारे भीतर जो सपनों का जाल है वही संसार है। उसे छोड़ देना है। ये बाहर बोलते हुए पक्षी तो फिर भी बोलेंगे- ऐसे ही बोलेंगे, और भी मधुरतर बोलेंगे।

इनके कंठों में और भी संगीत आ जाएगा, क्योंकि तुम्हारे पास सुनने बाले कान होंगे। और जिसके पास सुनने वाले कान हैं उससे पत्थर भी बोलने लगते हैं। ये वृक्ष तो ऐसे ही हरे होंगे, और हरे हो जाएंगे।

क्योंकि जिसके पास देखने वाली आंख है उसके लिए रंगो में रंग, गहराइयों में गहराइयां, रूप में अरूप दिखाई पड़ने लगता है। यह संसार जो तुम्हारे बाहर फैला हुआ है, यह तो और मधुर, और प्रीतिकर होकर प्रकट होगा।

काश, तुम जाग जाओ! तुम सोए हो तो भी यह मधुर है और प्रीतिकर है। तुम जाग जाओ तब तो अकूत खजाना है यह। साम्राज्य है परमात्मा का।

सपनों की दुनिया से बाहर निकलो

osho pravachan on life

इस संसार को छोड़ने को मैं नहीं कहता हूं। लेकिन स्वप्न का संसार छोड़ना जरूरी है। वे जो तुम्हारे भीतर स्वप्न चलते रहते हैं- यह पा लूं, वह पा लूं; यह हो जाऊं, वह हो जाऊं; ऐसा होता तो क्या होता, ऐसा होता तो क्या होता!

वह जो अतीत तुम्हें जकड़े हुए है, भविष्य तुम्हें पकड़े हुए है; उन दोनों चक्की के पाटों से तुम बाहर जाओ। यही संन्यास है। स्वप्न का त्याग संन्यास है। जागरण संन्यास है। क्योंकि स्वप्न बिना जागे नहीं त्यागे जा सकते। संसार तो बिना जागे छोड़ा जा सकता है।

ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed