फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   motivation thoughts about exams for students

Motivational tips for exam : परीक्षा की तैयारी से पहले जानें कैसे लगेगा पढ़ाई में मन

Sat, 09 Mar 2019 02:44 PM IST
Madhukar Mishra आचार्य प्रशांत
आचार्य प्रशांत Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

हमारी कोशिश ये रहती है कि हम जैसी ज़िन्दगी जी रहे हैं, जीते रहें। पर उसके बाद भी जो हम नियंत्रित करना चाहते हैं, वो हम कर लें। 

विज्ञापन


चील स्वयं से कहे कि आज से मुझे घास खानी है और वो बहुत ज़ोर से बोले कि आज से जो मेरी मांस खाने की प्रवृत्ति है, उसका मैं त्याग करती हूं; माँस पर नियंत्रण और घास चालू। ऐसे में क्या उसे कभी भी सफ़लता मिलेगी? नहीं! वो जब तक ‘चील’ है, तब तक उसे मांस ही आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


आखिर किन चीजों को छोड़ना होगा
इसी बात को अपने सन्दर्भ में समझो। तुम जब तक ‘तुम’ हो, तुम्हें वही सब कुछ आकर्षित करेगा, जो करते आए हो और तुम जब तक ‘तुम’ हो, तुम्हें वो सब नहीं आकर्षित करेगा, जो आज नहीं करते हो। तुम चाहते हो कि तुम तो वैसे ही बने रहो जैसे तुम हो, तुम्हारी पूरी पहचान, तुम्हारा पूरा अहंकार, तुम्हारे मन की जो पूरी व्यवस्था है, वैसी ही बनी रहे जैसी हैं; क्योंकि उसमें तुम्हें सुविधा है। पर साथ ही साथ, तुम्हें एकाग्रता भी उपलब्ध हो जाए, तुम्हें नियंत्रण भी उपलब्ध हो जाए। ये हो नहीं पायेगा! तुम असम्भव की मांग कर रहे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

ऐसे में नहीं लगेगा मन
तुम्हारा हिसाब बिलकुल चील वाला है। तुम दिनभर अभ्यास करते हो, तुम दिनभर अपनी ही उल्टी-पुल्टी ट्रेनिंग करते हो और शाम को तुम घर जाते हो और किताब खोलकर बैठते हो, और पाते हो कि पढ़ नहीं पा रहे, किताब में मन नहीं लग रहा। नहीं लग सकता। असंभव है।

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

दोनों हाथ मे लड्डू नहीं चलेगा
जब दिनभर तुमने अपने मन को दूषण से भरा है। जब दिनभर तुमने उसको मौका दिया है, इधर-उधर आकर्षित होने का, तो शाम को भी वो उधर को ही आकर्षित होगा। पर तुम चाहते क्या हो? तुम चाहते हो, दिन भर तो तुम वही करो जो तुम करते रहे हो और शाम को जब पढ़ने बैठो तो तुम वहां भी टॉपर हो जाओ। तुम चाहते हो, दोनों हाथ में लड्डू रहे। ये तुम नहीं पाओगे। तुम्हें पूरा जीवन बदलना होगा और जीवन बदलने के लिए तुम तैयार नहीं होओगे।

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

एकाग्रता की कमी
ये जो पूरा मुद्दा है ध्यान का, एकाग्रता का, वो फ़ालतू है। क्योंकि तुम जो हो, उसी के मुताबिक तो ध्यान लगाओगे ना! जब तुमने पूरा अभ्यास ही अपने आप को विकृत करने का कर रखा है, तो तुम्हारा ध्यान भी उसी मुताबिक उस दिशा में जाता है। वैज्ञानिक भी अपना ध्यान केंद्रित करता है, अपनी प्रयोगशाला में और तुम भी ध्यान केंद्रित करते हो, पूरे तरीके से, पर अपने मुताबिक कुछ चुने हुए विषयों पर। कोई क्रिकेट मैच पर ध्यान केंद्रित कर लेगा, किसी को अगर कोई ख़ास तरीके का खाना दिखाई दे जाए, तो उस पर ध्यान केंद्रित हो जाएगा। अगर लड़के हो और लड़कियां दिख जाएं तो पूरा ध्यान वहीं केंद्रित हो जाएगा।

तो यह सवाल ही गलत होगा कि हम ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते! पूछना ये ज़रूरी है कि हम किस वस्तु पर ध्यान केंद्रित करते हैं। और ये बात याद रहे कि तुम उसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित करोगे, जिसका तुमने निरंतर अभ्यास किया है, वही तुम्हारी आदत, तुम्हारी ज़िन्दगी बन गयी है।

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

हर पल होती है परीक्षा
जीवन में परीक्षा सेमेस्टर में एक बार या तीन बार नहीं होती। हर पल होती है। वो पल अगर तुमने पा लिया, तो उसी पल परिणाम घोषित हो गया कि कौन अच्छा! और जिन्होंने नहीं पाया वो फेल हो गए। वो पल गया, अब नहीं लौटेगा। दूसरा कोई मौका नहीं मिलेगा, उस पल को दोबारा जीने का। जीवन सदैव नया है, पूरा है, कुछ भी इसमें दोहराया नहीं जाता, रिवाइंडिंग के लिए कोई स्थान नहीं है।

‘परिणाम’ भविष्य में नहीं है, ‘परिणाम’ ‘अभी’ में है। ठीक अभी परिणाम घोषित होता जाता है। बड़ी सुचारु मशीनरी है समय की। वो इतना समय नहीं लेती कि आज परीक्षा दो, फिर पर्चों का मूल्यांकन होगा, फिर परिणाम घोषित होगा। 

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

कैसे करें पढ़ाई
जो प्रेम से पढ़ेगा, जो किताब के साथ खो जाएगा, डूब जायेगा, क्या उसे चिंता करनी पड़ेगी कि परिणाम कैसा आएगा? पर तुमने वो कभी जाना नहीं। तुम किताब के पास जाते ही तब हो, जब तुम्हें डर लगने लगता है कि अरे, परसेंटेज काम हो जायेगा या डेट-शीट लग गयी, तो पढ़ने का समय आ गया। तुम किताब के पास कभी इसलिए जाते ही नहीं कि किताब में ऐसा कुछ है जो कीमती है। वो तुमने कभी सीखा ही नहीं।

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

किताब के सही मायने
तुम्हारे लिए किताब का अर्थ ही सिर्फ ‘अंक’ है। अंकों के अलावा तुम्हारी किताब का कोई अर्थ नहीं। और मज़े की बात ये है कि जो किताब के पास अंक के लिए जाता है, सिर्फ अंक के लिए; उसे मार्क्स  भी नहीं मिलते। और जो किताब के पास इस कारण जाता है कि किताब अपने आप में मूल्यवान है, उसे बिना मांगे अंक मिल जाते हैं। सरप्राइज़ गिफ्ट की तरह। उसने माँगा नहीं, मिल गए। ऐसे ही मिलता है! 

जो अंकों के लिए पढ़ेगा, वो डरा हुआ होगा। और ये डरा हुआ मन कुछ समझ नहीं पाता। उसे कुछ समझ में नहीं आता।

motivation thoughts about exams for students
Motivational tips for exam

चिंता छोड़ो और पूरी तरह से जियो
परिणाम की चिंता छोड़ो। पूरी तरह से जियो, पूरे दिन को, सुबह से ले कर शाम तक। जीवन जैसा भी है, उसमें पूरी तरह से उपस्थित रहो। बेहोश से मत रहो, कि सब चल दिए तो हम भी चल दिए। सब बैठ गए तो हम भी बैठ गए। सब इंजीनियरिंग कर रहे हैं, तो हम भी कर रहे हैं। सब मास बंक कर रहे हैं, तो हम ने भी कर दिया। ऐसी तिरछी आड़ी चाल मत चलो और पाओगे कि जीवन की हर परीक्षा में अव्वल आ रहे हो!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed