फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   mahashivratri shiv shringar

भगवान शिव के तन पर भष्म, चन्द्रमा और नीलकंठ क्यों?

Tue, 17 Feb 2015 09:57 AM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri shiv shringar

आराधना के समय शिव के जिस रूप का स्मरण किया जाता है, उसमें प्रत्येक धारणा एक खास संदेश लिए रहती है। वे संदेश जीवन के भीतरी और बाहरी पहलुओं को उजागर करती हुई किसी और ही लोक में ले जाती है।

विज्ञापन


वह लोक अध्यात्म के उच्चतम मूल्यों को स्थापित करता हुआ ध्यान करने वाले को संस्कारित करता है।

उन प्रतीकों के अर्थ मायने रखते हैं और एक स्तर पर प्रेरित भी करते हैं। भगवान शिव के इन रुपों का अर्थ जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

सिर पर चन्द्रमा और नीला कंठ क्यों

mahashivratri shiv shringar

शिव जी के सिर पर चंद्रमा है। चन्द्रमा शब्द का अर्थ मुदित मन है और उसका आशय है पूर्णज्ञानी और सिद्ध योगी का मन सदा मुदित रहता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार शिव के कंठ के नीला हो जाने का कारण अमृत मंथन के समय समुद्र से निकले विष पात्र को पीने तथा उसे कंठ में ही रोके रखना है।

यह प्रसंग सिद्ध योगी की उस शक्ति का उदाहरण है जिसके कारण विष हानि नहीं पहुंचा सकते। अपने स्थूल और सूक्ष्म शरीर पर पूर्ण अधिकार होने से वह विष आदि के कुप्रभाव से बचा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव के तन पर भष्म का महत्व

mahashivratri shiv shringar

वस्त्रादि अलंकारों से रहित अंग में राख (भभूत) लपेटने का अर्थ यह है कि योगी ने अपनी ऊर्जा को अपने शरीर में ही रमा लिया। नतीजतन वह इतना स्वस्थ और सुन्दर दिखाई देता है कि उसे बाह्य अलंकारों की आवश्यकता ही नहीं।

शिव चरित की कुछ प्रसिद्ध घटनाएं हैं। एक कथा के अनुसार गंगा विष्णु का वह पादोदक है जिसे ब्रह्मा ने वामन रूपी विष्णु के चरण धोकर अपने कमंडल में भर लिया।

भगीरथ के पूर्वजों को शाप से मुक्त करने के लिए उस पादोदक यानी गंगा को शिव जी ने मृत्युलोक में भेजा। भगीरथ के पूर्वज उन मनुष्यों के प्रतीक है जो अपने कुसंस्कारों के कारण इतने पतित हो चुके है कि उनके उद्धार के लिए प्रचंड तप पुरुषार्थ की जरूरत हुई। ज्ञान की उस गंगा का अवतरण करने का सामर्थ्य किसी अन्य में नहीं था यह केवल शिव जैसी कल्याणकारी सत्ता द्वारा ही संभव है।

विज्ञापन

शिव के तीन नेत्रों का मतलब

mahashivratri shiv shringar

शिव का तृतीय नेत्र वह मानव मेधा है जिसकी सहायता से हम संसार के पदार्थों का वह स्वरूप देख सकते है जिसका सम्बन्ध हमारे शारीरिक जीवन से न होकर आध्यात्मिक जीवन से है।

यह नेत्र विवेक बुद्धि का है जोसही और गलत को पहचानती है। साथ ही सही को अपनाती भी है। शिव मानवीय जीवन के उच्चतम आदर्श के प्रतीक है जिसकी प्राप्ति के लिए पूर्ण निभ्रांत ज्ञान, योग की उच्चतम सिद्धि और तप की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed