फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   life motivational story how to child learn positive things

सीख: बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने बड़ों को करते हुए देखते हैं

Mon, 19 Feb 2018 02:26 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
life motivational story how to child learn positive things

मृणाल ताई एक समाज सेविका थीं। गरीब और बेसहारा महिलाओं को उनका हक दिलाने में वह मदद करती थीं। उच्च वर्ग के लोग तो उनका आदर करते ही थे, निचले तबके के लोग भी उनका सम्मान करते थे। वह सभी को समान भाव से देखतीं और बड़ी इज्जत से बात करती थीं। उनका परिवार भी उन्हीं की तरह मिलनसार था। उनकी चार साल की एक बेटी थी, जिसका नाम निहारिका था। एक दिन वह निहारिका के साथ पार्क में खेलने के लिए गईं। मृणाल ताई और निहारिका काफी देर तक पार्क में खेलती रहीं। तभी वहां से एक फल वाला गुजरा। उन दोनों को थकान लगने लगी थी। 

विज्ञापन


निहारिका ने मृणाल ताई से फल खाने की इच्छा जताई। मृणाल ताई ज्यादा पैसे लेकर नहीं निकली थीं। पर इतने पैसे थे कि वह दो सेब खरीद सकें। मृणाल ताई ने सेब वाले को रोका और निहारिका के लिए दो सेब खरीद लिए। निहारिका दोनों सेब अपने हाथों में लेकर खूब खुश हुई। मृणाल ताई ने निहारिका से मजाक-मजाक में कहा, निहारिका, एक सेब तुम खा लो,  और एक मम्मी को दे दो। मम्मी को भी भूख लगी है। यह सुनते ही निहारिका के हाव-भाव बदल गए। उसने बिना क्षण गंवाए एक सेब उठाया और गप्प से काट लिया। फिर उसने दूसरा सेब उठाया और उसे भी दांत से काटा। 
विज्ञापन


मृणाल ताई उसकी यह हरकत देख कर एकदम हैरान हो गईं। वह सोचने लगीं,  मैंने तो हमेशा यह चाहा कि निहारिका हर चीज बांटकर खाए। लेकिन यह ऐसा क्यों कर रही है? तभी उन्होंने देखा कि निहारिका ने दाएं हाथ वाला सेब मृणाल ताई की तरफ बढ़ाते हुए कहा, मम्मी, आप यह सेब खाइए। यह सेब ज्यादा मीठा है। मृणाल ताई स्तब्ध रह गईं। वह मुस्कराते हुए बोलीं, पर तुमने तो दोनों सेब जूठे कर दिए। मैं कैसे खाऊंगी? निहारिका बोली, मैंने जूठे थोड़े न किए। मैं तो सिर्फ यह देख रही थी कि कौन-सा सेब ज्यादा मीठा है। किसी को अच्छी चीजें ही देते हैं न। मृणाल ताई ने गर्व से बेटी को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed