फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   lesson of life always opposite circumstances realize the importance of our life

सीख: विपरीत परिस्थितियों में ही हमें अपने जीवन की महत्ता का एहसास होता है

Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
lesson of life always opposite circumstances realize the importance of our life

मैं ऑफिस से दस बजे निकली थी। मैं मेट्रो में चढ़ गई। राजीव चौक पर बैठने की जगह मिल गई थी। मेरे सामने वाली सीट पर एक आठ साल की प्यारी-सी लड़की  अपनी मम्मी के साथ बैठी थी। वह प्यारी बच्ची थी। उसने जोर से हाथ हिलाकर मुझे हाय किया। मैंने भी मुस्करा कर हाय बोल दिया। मेट्रो में भीड़ थोड़ी बढ़ने लगी थी।  वह लोगों के पीछे छुप गई थी। मैं याद कर रही थी कि मेरी दीदी की लड़की भी लगभग इतनी ही बड़ी होगी। उसे देखे हुए पांच साल बीत गए थे। तभी वह लड़की मेरे पास आकर बैठ गई और मुस्कराने लगी। मैं सोचने लगी, ऐसे कैसे कोई किसी भी अनजान व्यक्ति के पास आकर बैठ सकता है। 

विज्ञापन


क्या इसकी मम्मी को इसकी कोई फिक्र नहीं? फिर मेरे मन में अजीब-अजीब से ख्याल आने लगे। कहीं यह कोई साजिश तो नहीं। फिर मैं थोड़ा सतर्क हो गई। मैं यह सब सोच ही रही थी कि तभी मेट्रो एक टनल में घुस गई। मेट्रो के अंदर भी थोड़ा अंधेरा-सा हो गया। इतने में वह लड़की मुझे थोड़ा झुकने का इशारा करने लगी। मुझे लगा, शायद कान में कुछ कहना चाहती होगी। लेकिन फिर जो हुआ, वह मैं भुला नहीं सकती। जैसे ही मैं झुकी, उसने मेरे गाल पर एक प्यारी-सी पप्पी दे दी, और तुरंत उठकर अपनी मम्मी के पास चली गई। 
विज्ञापन


मैं हैरान थी। तभी उसकी मम्मी और वह मेरे पास वाले दरवाजे पर आकर खड़ी हो गईं। उनका स्टेशन आने वाला था। उसकी मम्मी बोलीं, माफ कीजिएगा, असल में इसके दिल में एक छेद था, पिछले तीन वर्षों से इसका इलाज चल रहा था। यह रोज यही सुनती थी कि इसके पास दिन बहुत कम हैं। आज ही डॉक्टर ने इसे बताया है कि यह अब बिल्कुल ठीक है। मैं सोचने लगी, दूसरों से बांट पाना तो दूर, हममें से कितने लोग इस बात को महसूस कर पाते हैं कि हम जीवित हैं, या अपनी जिंदगी जी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed