फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   jeevan mantra spiritual story of lord buddha

बुद्ध पूर्णिमा: जब शिष्य ने भगवान बुद्ध से पूछा मरने के बाद क्या होता है, मिला ये जवाब

Thu, 16 May 2019 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
jeevan mantra spiritual story of lord buddha
बुद्ध पूर्णिमा

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 18 मई, शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा है। भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए कई प्रेरक प्रसंग सुनाए थे। कई प्रसंगों में एक प्रसंग कुछ इस प्रकार है।

विज्ञापन


एक समय की बात है भगवान बुद्ध से उनके एक शिष्य ने पूछा, भगवन आपने आज तक यह नहीं बताया कि मृत्यु के बाद क्या होता है। उसकी बात सुनकर बुद्ध मुस्कुराए, फिर उन्होंने उससे पूछा, पहले मेरी एक बात का जवाब दो। अगर कोई कहीं जा रहा हो और अचानक कहीं से आकर उसके शरीर में एक जहर भरा तीर लग जाए तो उसे क्या करना चाहिए। पहले शरीर में घुसे तीर को हटाना ठीक रहेगा या फिर देखना कि बाण किधर से आया है और किसे लक्ष्य कर मारा गया है। 
विज्ञापन

 
शिष्य ने कहा, पहले तो शरीर में घुसे तीर को तुरंत निकालना चाहिए,नहीं तो जहर पूरे शरीर में फैल जाएगा। बुद्ध ने कहा, बिल्कुल ठीक कहा तुमने, अब यह बताओ कि पहले इस जीवन के दुखों के निवारण का उपाय किया जाए या मृत्यु की बाद की बातों के बारे में सोचा जाए। जो हमारे वश में है ही नहीं, उसका विचार ही क्यों करना। किसकी मृत्यु कब आएगी, ये सिर्फ परमात्मा जानता है। मनुष्य के हाथ में सिर्फ कर्म करना है। उसे उन विषयों के बारे में सोच कर वक्त बर्बाद करना ही नहीं चाहिए, जो बातें उसके हाथ में है ही नहीं। उसे सिर्फ उन बातों के बारे में सोचना चाहिए जो वो कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed