फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how to achieve your goal follow four ways

सीख: अपने लक्ष्य कैसे हासिल करें, शास्त्रों में बताए गए हैं चार तरीके

Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
how to achieve your goal follow four ways
सफलता के मंत्र

महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें सफल जीवन के कई सार छिपे हुए हैं। महाभारत के पात्रों में विदुर और धृतराष्ट्र प्रमुख थे। विदुर द्वारा धृतराष्ट्र को बताई गई नीतियां आज भी प्रासंगिक है। आधुनिक समाज में भी इन नीतियों का पालन कर जीवन को सुखमय और सफल बनाया जा सकता है। महाभारत के उद्योग पर्व के अनुसार अगर आप किसी भी काम में सफलता और महारत हासिल करना चाहते हैं तो विदुर नीति में बताई गई चार बातों का जरूर अनुसरण करें।

विज्ञापन


पहला- दृढ़ निश्चय जरूरी 
काम कोई भी हो उसमें सफलता तभी मिलती है जब उस काम को करने के लिए दृढ़ निश्चय किया जाए। बिना सोचे-समझे शुरू किया गया काम कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। विद्वान विदुर के अनुसार, किसी भी काम में महारथ हासिल करने के लिए उसे शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके बाद उसे सफल करने का निश्चय करें। ऐसा करने से उस काम में सफलता जरूर मिलती है। 
विज्ञापन


दूसरा- काम बीच में न रोकें 
 कोई भी काम तभी सफल होता है जब उस काम में निरंतरता दिखाई दे। कई लोग जोश में आकर काम शुरू कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी दिलचस्पी उस काम से कम होने लगती है और वे काम को बीच में ही छोड़ देते हैं। कि इसलिए चाहे कारण कोई भी हो, काम को पूरा किए बिना उसे छोड़ना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा- समय का महत्व
जो व्यक्ति समय की कीमत समझ लेता है अच्छा समय हमेशा उसके साथ चलता है। समय को व्यर्थ करने वाला मनुष्य कभी भी जीवन में ऊंचाई या सफलता नहीं पा सकता। अपने आपको पूरी तरह लक्ष्य के प्रति समर्पित कर दें। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपने सभी काम को तय समय के अनुसार पूरा करने का पूर्ण प्रयास करें। आप जो कार्य पूरा कर रहे हैं वो जब तक वह पूरा ना हो जाए, तब तक अन्य गतिविधि में समय को बरबाद न करें। 


चौथा- मन को रखें वश में 
जो व्यक्ति अपने मन और अपनी इच्छाओं को वश में नहीं रख पाता, वह किसी भी काम में सफल नहीं हो सकता। जीवन में सफलता पाने के लिए अनावश्यक इच्छाओं को वश में रखे। सफलता पाने के लिए मन से ज्यादा दिमाग का उपयोग करें।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed