फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how number one benefits house

सच्चे मन से पुकारें भगवान जरूर सुनेंगेः तरूण सागर

Sat, 24 Nov 2012 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 24 Nov 2012 01:52 PM IST
विज्ञापन
how number one benefits house
पुकार और प्रार्थना दोनों ही सुनने वाले को द्रवित कर देते हैं। इनसे भक्त का भगवान तक सीधा संबंध रहता है। इन्हें पहुंचाने के लिए किसी डाकिये अथवा बिचौलिये की जरूरत नहीं होती। शास्त्रों में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जब संकट आने पर भक्त ने कोई पुकार अथवा प्रार्थना की हो और भगवान ने उसकी नहीं सुनी हो।
विज्ञापन


प्रार्थना अथवा पुकार सच्चे मन से की जानी चाहिए। मीराबाई का दृष्टान्त याद करिए, जब मीरा अपने आराध्य कृष्ण को पुकारती तो भाव विह्वल हो भजन गाती थी। एक बार मीरा भक्ति में लीन हो आंखें बन्द कर भजनानंद में खोई हुई थी तभी पास में खडा एक संगीत विशारद उसे सुन रहा था। उसने पाया कि वह भजन रागबद्ध नहीं है अतः उसने दीवार पर लिख दिया कि इस भजन में कोई राग नहीं है। जब मीरा की आंख खुली और उन्होंने दीवार पर लिखा हुआ पढ़ा तो तुरन्त राग से पूर्व अनु जोड़ दिया और लिखा कि प्रभु भक्ति में राग से ज्यादा महत्वपूर्ण अनुराग होना चाहिये क्योंकि राग से तो जगत प्रसन्न होता है जबकि अनुराग से जगदीश प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


दान, वैराग्य और आत्महत्या करने का फैसला तुरंत एक ही झटके में होता है। जो इनके बारे में सोचते हैं वे कभी इन कामों में सफल नहीं हो पाते। स्वस्थ एवं संयमित जीवन के लिए खाना जरूरी है, लेकिन खाने के लिए जीना जरूरी नहीं है। जो लोग ऐसा करते हैं वे पाप के भागी बनते हैं। व्यक्ति दिन में तीन बार भोजन कर लेगा लेकिन एक बार जब उसे भजन करना पड़ता है तो हजार झंझट खडे़ हो जाते हैं। जब भजन के प्रति ऐसी प्रवृति होगी तो भगवान के प्रति अनुराग कैसे जगेगा। फिर आपक कहोगे कि भगवान को पुकारते हैं तो भगवान नहीं सुनते हैं। अपने अंदर अनुराग पैदा करो भगवान तुम्हारी जरूर सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरूण सागर परिचय
क्रांतिकारी राष्ट्रसंत के रूप में विख्यात आचार्य तरूण सागर जी महाराज का जन्म मध्यप्रदेश के दामोह जिले में हुआ है। माध्यमिक स्कूल तक की पढ़ाई के बाद इन्हों घर का त्याग कर दिया और संत बन गये। 1988 में इन्होंने मुनि की दीक्षा ली। तरूण सागर जी देश के प्रथम मुनि हैं जिन्होंने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया था।


इसके अलावा ये ऐसे पहले मुनी हैं जिन्होंने भारतीय सेना को भी संबोधित किया और सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान भी पाया। सेना ने पहली बार किसी धर्म गुरू को ऐसे किसी भी सम्मान से सम्मानित किया। सेना के अलावा मुनि तरूण सागर ने लगभग हर जिले के पुलिस मुख्यालयों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया है। इन्होंने गुरुमंत्र दीक्षा देकर जैन परंपरा में विधिवत गुरुदीक्षा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed