फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how much importance of money in life

इस तरह टूटा धनवान होने का अभिमान, शर्म से झुका सिर

Fri, 17 Jun 2016 02:27 PM IST
स्वामी सत्यानंद
स्वामी सत्यानंद Updated Fri, 17 Jun 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
how much importance of money in life
स‌िक्‍के

गुजरात की राजमाता मीणलदेवी बड़ी उदार थीं। वह सोमनाथ के दर्शन करने गई। अपने साथ वह पर्याप्त मात्रा में सोने-चांदी की मुद्राएं ले गई थी। साधु-संतों और सामान्य जनों को उन्होंने यथेष्ट दान दिया। मां की यात्रा के पुण्य-प्रसंग में राजा सिद्धराज ने लोगों के लाखों रुपये का लगान माफ कर दिए। इससे मीणल के मन में अभिमान आ गया कि मेरे समान दान करने वाली दूसरा कोई नहीं। इस अभिमान में फूली न समाती हुई वह सो गई। उस रात उन्होंने सपना देखा। सपने में जैसे भगवान सोमनाथ कह रहे थे, मंदिर में एक गरीब स्त्री यात्रा करने आई है, तू उसका पुण्य मांग।

विज्ञापन


मीणल ने सोचा, इसमें कौन-सी बड़ी बात है? रुपये देकर पुण्य ले लूंगी। राजमाता ने उस गरीब स्त्री की खोज कराई। उनके सेवक यात्रा में आई एक अकिंचन वृद्ध स्त्री को ले आए। राजमाता ने उससे कहा-अपना पुण्य मुझे दे सकती हो? बदले में जितना चाहे धन ले लो। उसने मना कर दिया। मीणल को इस तरह मना करना अच्छा नहीं लगा। तब राजमाता ने कहा-तूने ऐसा क्या पुण्य किया है, बता तो सही।
विज्ञापन


उस स्त्री ने कहा, कुछ नहीं। मैं घर से निकलकर कई गांवों में भीख मांगती हुई यहां पहुंची हूं। कल तीर्थ का उपवास था। किसी पुण्यात्मा ने आज मुझे बिना नमक का सत्तू दिया। मै उसे खाने लगी, तो एक वृद्ध सज्जन ने कुछ हिस्सा देने के लिए कहा। मैंने पहले उस साधु को समर्पित किया और बचे हुए से अपने उपवास का पारण। मेरा तो पुण्य ही क्या है? पुण्य तो आपका और परिवार  के लोगों का है। आप राज परिवार के हैं। आपने प्रजा का लगान माफ करवा दिया। सोने की मोहरों से शंकर की पूजा की। आप मेरा पुण्य क्यों मांग रही हैं, जो कुछ है ही नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणल की नींद टूट गई। शिवालय में कोई गा रहा था। राजमाता को लगा कि गीत उसी के लिए था। तभी उन्होंने संकल्प लिया कि संपत्ति कितनी भी हो, उसका गुमान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed