फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   hard work is done only by passion

सीख: कठिन से कठिन काम सच्चे लगन से ही पूरा होता है

Wed, 09 May 2018 03:16 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
hard work is done only by passion

टीचर हर रोज बच्चों को कुछ बेहतरीन पाठ पढ़ातीं थीं। एक दिन वह जब क्लास में घुसीं, तो उनके हाथ में दो गुब्बारे थे। एक था लाल गुब्बारा, जिसमें हीलियम भरी थी, और एक था पीला गुब्बारा, जिसको किसी ने फूंक मार कर फुलाया था। क्लास में आते ही उन्होंने बच्चों से पूछा, यह क्या है। बच्चों ने जवाब दिया, यह गुब्बारा है। टीचर ने फिर पूछा, इससे क्या सीख मिलती है। सभी बच्चे सोच में पड़ गए। वह बोलीं, इन गुब्बारों में खुद को देखो, तुम्हें पता चल जाएगा कि तुम सफल कैसे हो सकते हो। एक बच्चे ने पूछा, लेकिन वह कैसे। टीचर बोलीं, देखो इसमें से जो लाल गुब्बारा है, उसे कुछ और नहीं पता, बस इतना पता है कि मुझे ऊपर जाना है। कैसे भी कोशिश कर लो, चाहो तो जबर्दस्ती नीचे भी खींच लो, लेकिन फिर भी वह जाएगा ऊपर ही। और दूसरा गुब्बारा ऐसा है कि उसे ऊपर भेजने के लिए जितना भी प्रयास कर लो, वह आएगा नीचे ही।

विज्ञापन


हम सब की प्रकृति भी इन गुब्बारों की तरह होती है। कुछ होते हैं, जो कैसी भी परिस्थिति में रहें, उनके अंदर लगन होती है कुछ कर दिखाने की, और वह ऊपर ही ऊपर बढ़ते जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी होते हैं, जो हर अवसर को भी चुनौती बना देते हैं। उनका काम ही होता है नकारात्मक सोचना और गलतियों या फिर कमियों को देखना। एक बच्चे ने पूछा, हम भी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए हम क्या करें, कौन सा रास्ता चुने, क्या सही है और क्या गलत इसका फैसला कैसे करें। टीचर बोलीं, एक काम करना, आज घर जाना, गैस जलाना और उस पर अपना हाथ रख देना। बच्चे ने कहा, उससे तो हम जल जाएंगे। टीचर बोलीं, हां, क्या तब भी तुम्हंे पूछने की जरूरत पड़ेगी कि क्या करना है। बच्चे हैरान होकर टीचर को देखने लगे। वह बोलीं, लगन आपके अंदर होती है। सफलता का कोई नियम नहीं होता। अगर आग अंदर है, तो आपको करना क्या है यह खुद-ब-खुद आपको पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed