फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   hanuman sita ram ramayan katha

हनुमान आखिर क्यों नहीं ला पाए सीता को लंका से अपने साथ

Wed, 09 Jul 2014 02:10 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
hanuman sita ram ramayan katha

हनुमान जी महाबलशाली और पराक्रमी माने जाते हैं। संजीवनी बूटी की समझ नहीं होने पर पूरा का पूरा पर्वत उठा लाए। लेकिन जब देवी सीता की खोज में हनुमान जी लंका गए तो उन्होंने अशोक वाटिका में देवी सीता को देखा। देवी सीता कष्ट में समय बिता रही थी।

विज्ञापन


इसके बावजूद भी हनुमान जी जब लंका से लौटने लगे तो सिर्फ देवी सीता की चूड़ामणि लेकर राम के पास आ गए। भगवान राम को लंका पर आक्रमण करके देवी सीता को अशोक वाटिका से मुक्त कराना पड़ा। जबकि हनुमान जी चाहते तो देवी सीता को साथ लेकर आ सकते थे, फिर हनुमान जी ने ऐसा क्यों नहीं किया?
विज्ञापन

श्री कृष्ण की तरह हनुमान ने किया यह काम

hanuman sita ram ramayan katha

हनुमान जी सीता को साथ लेकर नहीं आए इसका पहला कारण यह माना जाता है कि हनुमान जी भगवान राम के दूत बनकर गए थे। दूत की मर्यादा यह है कि स्वामी जिस काम से भेजे उस काम से संबंधित सूचना प्राप्त करके स्वामी तक पहुंचाए।

भगवान श्री कृष्ण ने भी ऐसा ही किया था जब युधिष्ठिर के दूत बनकर कुरू सभा में पाण्डवों के लिए पांच गांव मांगने पहुंचे थे। श्री कृष्ण चाहते तो दुर्योधन द्वारा कृष्ण को बंदी बनाने के आदेश पर दुर्योधन का वध कर सकते थे।

लेकिन दूत की मर्यादा का ध्यान रखते हुए ही श्री कृष्ण ने संयम से काम लिया। ठीक इसी प्रकार हनुमान जी ने भी संयम का परिचय दिया था।

इसलिए हनुमान चाहकर भी सीता को साथ नहीं ला पाते

hanuman sita ram ramayan katha

हनुमान जी द्वारा सीता को अपने साथ नहीं लाने का दूसरा कारण यह था कि देवी सीता पतिव्रता स्त्री थी। पतिव्रता स्त्री अपनी मर्जी से अपने पति के अलावा किसी अन्य के साथ कहीं नहीं जा सकती।

हनुमान जी चाहते भी तो सीता उनके साथ नहीं आती। अगर देवी सीता हनुमान जी के साथ चली आती तो यह उनके पतिव्रत धर्म के विरूद्घ होता। यहां सीता और हनुमान दोनों ने ही अपनी-अपनी मर्यादा का परिचय दिया।

विज्ञापन

भगवान राम के लिए नहीं किया हनुमान ने यह काम

hanuman sita ram ramayan katha

तीसरा महत्वपूर्ण कारण यह है कि अगर हनुमान जी देवी सीता को साथ ले आते तो भगवान राम द्वारा रावण का वध नहीं हो पाता। धरती पर भगवान विष्णु के अवतार राम का महत्व स्थापित करने के लिए यह जरूरी था कि भगवान राम स्वयं लंका पर आक्रमण करें और अधर्म के प्रतीक बन चुके रावण का वध उनके बंधुओं समेत करें।

रावण की अशोक वाटिका से स्वयं सीता को मुक्त करवाकर धर्म और न्याय की स्थापन करने से राम का प्रभुतत्व जनमानस में उजागर होता। यही कारण है कि हनुमान जी स्वयं सीता को साथ लेकर नहीं आए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed