फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   hanuman ram angad ramayan

राम ने हनुमान जी की जगह तब अंगद को क्यों भेजा रावण के पास?

Sat, 26 Apr 2014 01:31 PM IST
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
hanuman ram angad ramayan

रामायण की कथा के अनुसार जब श्री रामचन्द्र जी लंका पहुंच गए तब उन्होंने रावण के पास अपना दूत भेजने का विचार किया। सभा में सभी ने प्रस्ताव किया कि हनुमान जी लंका में अपनी शक्ति की धूम मचा चुके हैं इसलिए फिर से हनुमान जी को ही दूत बनाकर भेजना चाहिए।

विज्ञापन


लेकिन राम जी ने यह कहा कि अगर रावण के पास फिर से हनुमान जी को भेजा गया तो यह संदेश जाएगा कि राम की सेना में अकेले हनुमान ही महावीर हैं। इसलिए किसी अन्य व्यक्ति को दूत बनाकर भेजा जाना चहिए जो हनुमान की तरह पराक्रमी और बुद्घिमान हो।
विज्ञापन


पढ़ें,हनुमान भक्त बना कुत्ता, बेहोशी से उठकर फिर करने लगा परिक्रमा
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जी की नजर अंगद पर गई जो सभा में चुपचाप बैठा थे। राम जी ने कहा कि क्यों न महाबलशाली बालि के पुत्र कुमार अंगद को दूत बनाकर भेजा जाए। यह पराक्रमी और बुद्घिमान भी हैं। इनके जाने से रावण की सेना का मनोबल कमजोर होगा क्योंकि उन्हें लगेगा कि राम की सेना में अकेले हनुमान ही नहीं कई पराक्रमी मौजूद हैं।

अंगद ने रामचन्द्र जी के विश्वास को बनाए रखा। रावण के पास जाकर उन्होंने राम की वीरता और शक्ति का बखान करने के साथ ही रावण को चुनौती भी दे डाली कि अगर लंका कोई वीर हो तो मेरे पांव को जमीन से जो भी उठा दिखा दे। रावण के बड़े बड़े योद्घा और वीर अंगद के पांव को जमीन से उठाने में असफल रहे।


पढ़ें,हनुमान जी को सिंदूर बहुत पसंद है, कारण जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे


अंत में रावण जब खुद अंगद के पांव उठाने आया तो अंगद ने कहा कि मेरे पांव क्यों पकड़ते हो पकड़ना है तो मेरे स्वामी राम के चरण पकड़ लो वह दयालु और शरणागतवत्सल हैं। उनकी शरण में जाओ तो प्राण बच जाएंगे अन्यथा युद्घ में बंधु बांधवों समेत मृत्यु को प्राप्त हो जाओगे।

अंगद के इस पराक्रम और बुद्घिमानी से श्रीरामचन्द्र जी बहुत प्रसन्न हुए। जब रावण के साथ श्रीराम का युद्घ हुआ तब अंगद ने वीरता से रावण की सेना को धूल चटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed