फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   girl in deep meditation wellness story

ध्यान में डूबी लड़की कर आयी परलोक की सैर, फिर जो हुआ जानकर आंखें खुली रह जाएगी

Sat, 16 Jul 2016 12:13 PM IST
पारमिता सेन
पारमिता सेन Updated Sat, 16 Jul 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
girl in deep meditation wellness story
ध्‍यान

मंजुश्री एक बार बुद्ध के शिष्यों के पास गए और उनसे मिले। बुद्ध के शिष्य उनके आने तक रुके, लेकिन ज्यादा देर तक रुक नहीं सके। शिष्यों के ध्यान का समय हो गया था, इसलिए वे जल्दी ही तितर-बितर हो गए। मंजुश्री ने भी इस व्यवहार को सहज भाव से लिया। प्रसंगवश जान लेना जरूरी है कि मंजुश्री बौद्ध धर्म में बुद्धिमत्ता के सर्वोच्च प्रतीक माने जाते हैं। उन्हें बुद्ध का अवतार भी माना जाता है।

विज्ञापन


ध्यान में बैठे होने तक मंजुश्री भी समाधिस्थ से बैठे रहे। अंतेवासी साधकों ने धीरे-धीरे प्रत्यक्ष जगत से संपर्क किया। हालात यह बने कि विहार में सक्यमुनी और ध्यान में डूबी एक लड़की को छोड़कर कोई नहीं बचा, जो ध्यान से बाहर न आया हो। उस लड़की को, जिसका नाम वासंती था, इलाके में सर्वोच्च सम्मान मिल चुका था। ध्यान में ओत-प्रोत वासंती को देखकर कौतूहल में आकर मंजुश्री ने सक्यमुनि से सवाल किया क‌ि आखिर यह लड़की ध्यान के सागर में इतने गहरे तक कैसे उतर जाती है! इतनी गहराई तक तो वह स्वयं भी नहीं उतर सके हैं।
विज्ञापन


सक्यमुनि ने जवाब दिया, उसको ध्यान से बाहर निकालकर खुद ही पूछ लो। इन शब्दों को ध्यान में रखते हुए मंजुश्री ने पहले आदर से लड़की की तीन बार परिक्रमा की। परिक्रमा लगाकर मंजुश्री ने चुटकी बजाकर उसे ध्यान से बाहर लाने की कोशिश की। वासंती स्थिर ही बैठी रही। मंजुश्री ने तब अपनी सारी संचित की हुई जादुई शक्तियों का आवाहन किया और वासंती को परलोक तक भी भेज दिया, पर कोई असर नहीं हुआ। दूसरे लोकों की यात्रा से लौट आने के बाद भी वासंती ध्यान की गहराई में अविचल बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक एक अशिक्षित इंसान मोम्यो ने धरती के नीचे से एकाएक उत्पन्न होकर लड़की के ध्यान को भंग करने की कोशिश की। उसके चुटकी बजाते ही लड़की एक बार के लिए ध्यान से बाहर आ गई। मंजुश्री मौन देखते रहे। सक्यमुनि से फिर उन्होंने पूछा, यह कैसे हुआ? मुनि ने कहा, मोम्यो भी कुछ क्षण पहले इसी तरह ध्यान से उठा है। डूबे हुए व्यक्ति को वही जगा सकता है, जो खुद भी डूब चुका हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed