फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success

Geeta Jayanti 2020: गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताएं हैं सफलता के ये अचूक मंत्र

Wed, 23 Dec 2020 08:21 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 23 Dec 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success
गीता जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Geeta Jayanti 2020 Date: गीता जयंती 25 दिसंबर को मनायी जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को जीवन, धर्म, राजनीति, देश, समाज, ज्ञान और विज्ञान के बारे में परिचय कराया है। श्रीमद् भागवत गीता में ऐसी अनेक बातें हैं जिन्हें हम जीवन में अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

विज्ञापन

Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success
गीता जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्य को सफल बनाने के लिए बनाएं योजना

गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं किसी भी काम में सफलता पाने के लिए सबसे पहले आपको एक योजना बनानी होगी। अगर आप एक योजना के तहत काम करेंगे तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। लगन के साथ काम करने से एक दिन मंजिल जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success
गीता जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अच्छी संगत है जरूरी

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जीवन में सत्संग का बहुत महत्व होता है। यदि आप बहुत अच्छे हैं, लेकिन आपका साथ अच्छा नहीं है तो आपको बर्बाद होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे में किसी को दोस्त बनाने से पहले एक बार जरूर सोच लें। महाभारत में दुर्योधन अपने मामा के बताए रास्ते पर चला, जिसके कारण एक दिन ऐसा आया कि उसका पूरा राजपाठ नष्ट हो गया।

विज्ञापन

Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया
अधूरा ज्ञान है हानिकारक

श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कभी भी अधूरा ज्ञान प्राप्त कर किसी भी काम की शुरूआत नहीं करनी चाहिए। कहते हैं जिस व्यक्ति को पूरा ज्ञान होता है, वह समाज में गंभीर रहता है, लेकिन कम ज्ञान वाले व्यक्ति बेवजह हर काम में टांग अड़ाते रहते हैं। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

Geeta Jayanti 2020 according to Lord Krishna these four mantras to get success
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया
सोच-समझकर करें मित्रता

गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि आज के समय में किसी से आंख बंद करके मित्रता करने की जरुरत नहीं है। पहले सही मित्र की पहचान करें। महाभारत काल में भी बहुत लोग ऐसे थे, जिन्होंने दोस्ती के नाम पर धोखे किए थे। कई मित्र ऐसे भी होते हैं जो आपके करीब आकर आपकी सारी बातों को जान लेते हैं फिर आपकी कमजोरी का फायदा उठाने लगते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed