फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   disorientation is also important for success life

सीख: जीवन में भटकाव भी जरूरी, इससे मिलता है ज्ञान

Fri, 09 Feb 2018 12:00 PM IST
सद्गुरु
सद्गुरु Updated Fri, 09 Feb 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
disorientation is also important for success life

हजारों साल पहले हमें यह भी नहीं पता था कि शरीर कैसे काम करता है? अब हम उसे खोलकर देख चुके हैं, उसके साथ कई सारे काम भी कर चुके हैं। हमें इसके बारे में बहुत सी जानकारी है, लेकिन हम जितना ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं, शरीर उतना ही ज्यादा रहस्यमयी होता जा रहा है। विज्ञान के बारे में लगता है कि वह जीवन में स्पष्टता लाता है, लेकिन आज आधुनिक विज्ञान ने बहुत से भ्रम पैदा कर दिए हैं।

विज्ञापन


आज आइंस्टीन, हैरी पॉटर से भी ज्यादा अतार्किक लगते हैं, क्योंकि वे बिल्कुल रहस्यमयी तरीके की बातें करते थे। हमारी समझ और तथाकथित ज्ञान जितना बढ़ता जाता है, जीवन उतना ही ज्यादा रहस्मयी होता जाता है। हम बस इतना ही कर रहे हैं कि अपनी अज्ञानता की सीमाओं को धक्का देकर उसे और बड़ा बना रहे हैं। आज विज्ञान कह रहा है कि ब्रह्मांड लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर ब्रह्मांड लगातार बढ़ रहा है, तो यह बढ़ कहां रहा है? यह एक राज है। बिल्कुल शून्य हुए बिना हम अपने अज्ञान की गहराई नहीं जान पाएंगे।
विज्ञापन


आत्म-ज्ञान का मतलब जानकारी हासिल करना नहीं, असीमित अज्ञान को छूना है। हर किसी के अज्ञान की कोई न कोई सीमा होती है। पर आत्म-ज्ञानी का अज्ञान असीम होता है, क्योंकि वह हर बंधन से मुक्त है। जब जिंदगी सीमित तरीकों से चलती है, तो हर चीज बिल्कुल साफ मालूम पड़ती है। लेकिन जब चीजें आपकी सीमाओं से परे होने लगती हैं, तो कुछ भी स्पष्ट नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग किसी खास मार्ग पर हैं, जैसे-जैसे वह आगे बढ़ते हैं और ज्यादा भटका हुआ महसूस करने लगते हैं। जब बिल्कुल भटक जाते हैं और कहीं भी पहुंचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आती, तो समझिए मकसद पूरा हो गया। जब कुछ पाने की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं, तो सही मायनों में बिल्कुल ठीक होता है। जब आप अज्ञान की सभी सीमाएं पार कर लेते हैं और पूरी तरह से अज्ञानी बन जाते हैं, तब जानिए कि आप बिल्कुल ठीक हैं। पूर्ण रूप से अज्ञानी बनने का मतलब है कि आप खाली हो गए हैं और खालीपन ही वास्तव में अज्ञानता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed