फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   dipawali laxmi incarnation

इस दीपावली अपने भीतर की 'लक्ष्मी' को पहचानें

Sat, 02 Nov 2013 03:23 PM IST
श्रीमती भानुमति नरसिम्हन/अध्यात्मिक गुरू
श्रीमती भानुमति नरसिम्हन/अध्यात्मिक गुरू Updated Sat, 02 Nov 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
dipawali laxmi incarnation

लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी है। धन एक महत्वपूर्ण साधन है जो हमें जीवन के संरक्षण एवं प्रगति के लिए प्रदान किया गया है। यह सिर्फ पैसा होने से कहीं ज्यादा है। इसका मतलब है ज्ञान, कौशल और प्रतिभा की प्रचुरता। लक्ष्मी वह ऊर्जा है जो कि व्यक्ति के संपूर्ण आध्यात्मिक और भौतिक कुशल मंगल की द्योतक हैं।

विज्ञापन

 
लक्ष्मी लक्ष्य से जुड़ी हैं। यह वह शक्ति है जो कि आप को अपने स्रोत की ओर निर्देशित करती है, जो आपके जीवन का लक्ष्य है। इस दिव्य ऊर्जा के आठ स्वरुप हैं जो कि हमें प्रदान करे जा सकते हैं।
विज्ञापन


आदि लक्ष्मी अपने स्रोत की स्मृति है। जब हम भूल जाते हैं कि हम सम्पूर्ण सृष्टि का हिस्सा हैं,  तब हम छोटे और असुरक्षित महसूस करते हैं। आदि लक्ष्मी वह स्वरुप है जो कि हमें हमारे स्रोत से जोड़ता है, जिससे मन को शक्ति और शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धन लक्ष्मी भौतिक धन का स्वरुप है और विद्या लक्ष्मी ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का स्वरुप है। धान्य लक्ष्मी के स्वरूप में भोजन के रूप में धन प्रकट होता है। एक कहावत है ‘जैसा अन्न वैसा मन’ - जिसका अर्थ है कि हम जो खाना खाते हैं उसका सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है। सही मात्रा में और सही प्रकार का भोजन, जब सही समय और स्थान पर खाया जाता है तो हमारे शरीर और मन पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
 
संतान लक्ष्मी के स्वरुप में बच्चों और रचनात्मकता के रूप में धन प्रकट होता है। रचनात्मकता से परिपूर्ण,प्रतिभाशाली और कला में निपुण लोग लक्ष्मी के इस स्वरुप से प्रदान किये गए हैं। धैर्य लक्ष्मी में साहस के रूप में धन प्रकट होता है और विजय लक्ष्मी के स्वरुप में जीत के रूप में प्रकट होता है। भाग्य लक्ष्मी अच्छा भाग्य और समृद्धि के पहलू है। व्यक्ति के जीवन के विभिन्न चरणों में  इस ऊर्जा के विभिन्न स्वरुप प्रकट होते हैं।
 
पुराणों का कहना है कि देवता और असुरों के द्वारा समुद्र मंथन के दौरान (विपरीत मूल्यों के बीच मन के मंथन का द्योतक) अमृत के साथ लक्ष्मी पानी में से उभरीं। जब आप के पास लक्ष्मी है, धन का सही प्रकार है, तो जीवन अमृत से भरा है।
 
पानी प्यार का प्रतीक है। पानी से लक्ष्मी का उभरना बताता है कि धन का सही प्रकार प्यार से उभरता है। दिव्य प्रेम उच्चतम धन है और हमारे जीवन में अमृत की तरह है।
 
लक्ष्मी पानी में तैरते कमल पर आसीन चित्रित करी जाती हैं। कमल वैराग्य का प्रतीक है। कमल के पत्ते पर पानी की एक बूंद सतह पर स्वतंत्र रूप से बिना किसी चिपचिपाहट के चलती है। इसी तरह, जब हम धन के लिए राग नहीं है और उसके प्रति मोह नहीं है, तो ऐसा धन मिलता है जो कि हमेशा बना रहता है और एक फूल जैसा हल्का है।

इस तरह का धन जीवन का समर्थन करता है, प्रचुरता और समृद्धि लाता है। धन पानी की तरह प्रवाहित होना चाहिए। रुकने पर पानी की शुद्धता खो जाती है। इसी तरह, धन की उपयोगिता और मूल्य केवल तभी है जब उसे बाँटा जाता है और आगे प्रवाहित किया जाता है।
 
लक्ष्मी स्वर्ण आभूषणों के साथ सजी है और उनके दोनों हाथों में कमल का फूल है। यह जीवन के एक उज्ज्वल दृष्टिकोण और इसके उत्सव के पहलु का प्रतिनिधित्व करता है, एक ऐसा संयोजन जिसमें मोह के बिना सम्पन्नता है। इसके अलावा जब धन मानवता की भलाई के लिए प्रयोग किया जाता है, तब आप दलदल में नीचे नहीं धसते है,यह एक फूल की तरह हल्का है। अन्य दो हाथ मुद्राएं बनाए हैं जो कि आशीर्वाद बरसाने का प्रतीक है और यह दर्शाती है कि हमें धैर्य रखना चाहिए।
 
दीवाली प्रकाश का त्योहार है। यह धन के सभी स्वरूपों का सम्मान करने के लिए और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश से अपने जीवन को उजागर करने का समय है, उस ऊर्जा से जो कि महालक्ष्मी है।


'महा' का अर्थ है महान। महालक्ष्मी का अर्थ है एक महान धन, वह धन जिसमें सभी आठ स्वरुप हैं, वह आध्यात्मिक धन जो कि हमारे सभी तीनों आदिभौतिक, आदिदैविक और आध्यात्मिक स्तरों की देखभाल करता है। तो इस अवसर पर हम हर किसी के लिए स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed