फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   difficult situations always bring hope

सीख: कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की रोशनी जरूर होती है

Tue, 27 Mar 2018 03:06 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
difficult situations always bring hope

रीमा अमरावती के एक छोटे-से अस्पताल में नर्स का काम करती थी। उसे लोगों की सेवा करना अच्छा लगता था। एक दिन अस्पताल में एक नौजवान लड़का अपना इलाज कराने आया। वह अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। डॉक्टर साहब ने उसे कुछ जांच बताईं और उससे तुरंत भर्ती होने को कहा। रीमा जानती थी कि डॉक्टर साहब मरीजों को ठीक करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते थे। इसी कारण देश के नामी डॉक्टर तक डॉक्टर साहब की बेहद इज्जत करते थे। उस नौजवान की हालत गंभीर होती जा रही थी।

विज्ञापन


 रीमा को पता चला कि उसे कैंसर है और शायद उसका बचना मुश्किल है। डॉक्टर साहब ने मुंबई से एक बड़े कैंसर सर्जन डॉ. अग्रवाल को उस नौजवान के इलाज के लिए बुलाया। जब डॉ. अग्रवाल को पता चला कि सारा खर्च डॉक्टर साहब खुद उठा रहे हैं, तो उनके मन में डॉक्टर साहब के प्रति इज्जत और बढ़ गई। वह हर हफ्ते अपने खर्चे पर नौजवान का इलाज करने मुंबई से अमरावती आने लगे। डॉ. अग्रवाल के आते ही अस्पताल का माहौल एकदम खुशनुमा हो जाता था। उस नौजवान की भी हालत पहले से काफी बेहतर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


एक दिन उसने डॉ. अग्रवाल से पूछा, डॉक्टर, मैं ठीक तो हो जाऊंगा न। डॉक्टर ठहाका मारकर हंसे और बोले, तुम्हें हुआ ही क्या है? बस अब घर जाने की तैयारी करो। जब डॉ. अग्रवाल कमरे से निकले, तो रीमा ने उनसे पूछा, डॉक्टर, क्या सच में वह घर जाने वाला है? क्या वह ठीक हो गया? डॉक्टर बोले, उसकी बीमारी का इलाज तो नहीं है। पर हम अच्छा सोचेंगे, तभी तो अच्छा कर पाएंगे। क्या पता, हमारी सोच से ही कुछ चमत्कार हो जाए। हालांकि उस नौजवान की तीन साल बाद मौत हो गई, पर रीमा ने देखा कि डॉ. अग्रवाल की सोच बहुत कारगर रही। उस नौजवान की जिंदगी तीन साल पहले ही खत्म हो गई होती। लेकिन उसके जीवन के आखिरी तीन साल बेहतरीन और मस्ती भरे तीन साल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed