फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti There is no grace of Mother Lakshmi on such people there is lack of money in the house

Chanakya Niti : ऐसे लोगों पर नहीं होती माता लक्ष्मी की कृपा , रहता हैं घर में धन का अभाव

Sun, 16 Jan 2022 11:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

जानिए उन आदतों के बारे में जो अगर किसी व्यक्ति में हों, तो उनके लिए सुखमय जीवन जीना मुश्किल हो जाता है क्योंकि माता लक्ष्मी उनसे नाराज रहती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 
 

विज्ञापन
Chanakya Niti There is no grace of Mother Lakshmi on such people there is lack of money in the house
Chanakya Niti - फोटो : Social media

विस्तार

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभवों के आधार पर ऐसी तमाम बातें कही हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। ये कुशाग्र बुद्धि के श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही एक योग्य शिक्षक भी थे। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर मनुष्य के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए हैं। नीतिशास्त्र की बातें मनुष्य के जीवन को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के निजी जीवन से लेकर व्यवहार तक के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। व्यक्ति अपनी आदतों से ही अच्छा और बुरा कहलाता है। अच्छी आदतों को अपनाकर वो न सिर्फ लोगों के लिए प्रेरणा बनता है, बल्कि मान सम्मान और यश भी कमाता है।  वहीं गलत आदतों के साथ व्यक्ति बनी बनाई चीजों को भी स्वयं ही नष्ट कर कर देता है। यहां जानिए उन आदतों के बारे में जो अगर किसी व्यक्ति में हों, तो उनके लिए सुखमय जीवन जीना मुश्किल हो जाता है क्योंकि माता लक्ष्मी उनसे रुष्ट रहती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

विज्ञापन


पूजा पाठ न करना 
जैसा कि सब जानते हैं पूजा पाठ करने से हमारे विचार और मन में शुद्धता आती है।  यह घर का माहौल पवित्र बनाता है। जो लोग पूजा नहीं करते हैं, उनके घर और मन में नकारात्मकता निवास करने लगती है। और जहां नकारात्मकता होती है वहां माता लक्ष्मी निवास नहीं करती। 
विज्ञापन


अस्वच्छ रहना 
मान्यता है माता लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं जहां स्वच्छता होती है। जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं, अपने दांतों को साफ नहीं रखते, उनके घर में माता लक्ष्मीकाभी नहीं रुकती। ऐसे लोगों के घर में बीमारियां पनपती हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। अगर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करनी है तो घर और शरीर की स्वच्छता का खयाल रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा करना 
जिन लोगों के घर में हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है, उनसे माता लक्ष्मी असन्तुष्ट रहती हैं। ऐसे लोगों के घर पर कभी भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। जिसके घर में प्रेमभरा माहौल होगा और भावपूर्ण व्यवहार रहेगा वहीं माता लक्ष्मी का निवास होगा। 


बुजुर्गों को सताना 
जो लोग बुजुर्गों का अपमान करते हैं, असहाय लोगों को सताते हैं, उनसे माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं। ऐसे घर में कभी सुख-समृद्धि नहीं आती। इसलिए अपने बड़े और बुजुर्गों को सम्मान देना सीखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed