फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जीवन में सफल होना चाहते हैं तो इन आदतों से रहें दूर

Sat, 06 Jun 2020 08:12 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 06 Jun 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti quotes suvichar for success this bad habits will ruined your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि जीवन में सफलता हासिल की जाए, परंतु कुछ आदतों के कारण व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के जीवन को परेशानियों से भर देती हैं। अगर इन आदतों को छोड़ दिया जाए तो व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को प्रभावित करने वाली सभी चीजों का गहन अध्ययन किया था। उनकी नीतियों में हर समस्या का सामधान मिल जाता है। आइए आज जानते हैं उन आदतों के बारे में जो व्यक्ति के जीवन को परेशानी में डाल देती हैं....

chanakya niti quotes suvichar for success this bad habits will ruined your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

बुराई करने की आदत

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार बुराई करने की आदत व्यक्ति की सफलता में रुकावट का काम करती है। दूसरों की बुराई करने से अपना ही नुकसान होता है। व्यक्ति को दूसरों की बुराई करने से बचना चाहिए। 

chanakya niti quotes suvichar for success this bad habits will ruined your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

झूठ बोलने की आदत

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार झूठ बोलने वाले व्यक्ति का कोई भी साथ नहीं देता है। जिस व्यक्ति में ये आदत होती है वो जीवन में सफल नहीं हो सकता है। व्यक्ति को झूठ बोलने से बचना चाहिए और सच्चाई के मार्ग में चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti quotes suvichar for success this bad habits will ruined your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

लालच 

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार लालच करने वाला व्यक्ति अधिक पाने की चाहत में गलत मार्ग में चला जाता है। गलत मार्ग में चलने वाले व्यक्ति की कोई भी इज्जत नहीं करता है। लालची व्यक्ति जीवन में सफलता नहीं प्राप्त कर पाते हैं। सफल होने का मतलब सिर्फ धन-दौलत कमा लेना ही नहीं होता है। आर्चाय चाणक्य की नीतियों के अनुसार सफल व्यक्ति वही है जिसका समाज में मान-सम्मान होता है। 

विज्ञापन
chanakya niti quotes suvichar for success this bad habits will ruined your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
दूसरों को कमजोर न समझें
  • व्यक्ति को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को कमजोर नहीं समझना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी व्यक्ति कमजोर नहीं होता है, हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। व्यक्ति को सभी से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed