फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money

चाणक्य नीति के अनुसार कंगाल कर देंगी ये चार गलत आदतें, तुरंत छोड़ दें

Tue, 29 Dec 2020 01:56 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 29 Dec 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों में चार प्रकार की विशेष गंदी आदतें होती हैं उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोग यदि धनवान भी होते हैं तो जल्दी ही उनके जीवन में दरिद्रता आने लगती हैं। इसके साथ अगर गरीब होते हैं तो वे सदैव भौतिक सुखों के अभाव में जीते हैं। इसलिए आर्थिक जीवन को समृद्धशाली बनाने के लिए इन चार आदतों का तुरंत ही त्याग करना चाहिए। 

विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
सच्चे मित्रों और शुभ चिंतकों को न भूलें 

जो लोग अपने सच्चे मित्रों और अपने शुभचिंतकों का साथ छोड़ देते हैं। ऐसे लोग मुश्किल समय के वक्त अकेले और असहाय पड़ जाते हैं। इसलिए हमेशा अपने शुभचिंतकों और सच्चे मित्रों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें। चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग हमेशा अपने दोस्तों को साथ लेकर चलते हैं, मां लक्ष्मी उनसे हमेशा प्रसन्न रहती हैं। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
गंदगी को करें दूर

जो लोग गंदे रहते हैं स्वच्छ वस्त्र धारण नहीं करते हैं या फिर अपने आस-पास गंदगी का वातावरण रखते हैं और सुबह को अपने दांत साफ नहीं करते हैं। माता लक्ष्मी उनसे कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। ऐसे लोग हमेशा दरिद्रता का जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए इन खराब आदतों का त्याग करना चाहिए। इसके अलावा अपने घर पर भी लड़ाई-झगड़ा न करें। 

विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
कटु शब्दों का प्रयोग न करें

जो लोग बहुत कटु शब्दों का प्रयोग करते हैं। उनसे भी मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। इसलिए हमेशा मीठा बोलना चाहिए। मीठा बोलना एक बहुत ही अच्छा आदत है। इसलिए कड़वा बोलने की आदत को तुरंत ही त्याग देना चाहिए। कड़वा बोलने के कारण व्यक्ति के संबंध तो खराब होते ही हैं साथ ही में वह कंगाल भी हो जाता है।

Chanakya Niti in Hindi leave these four bad habbits to get money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सुबह देर तक न सोएं

सूर्योदय के बाद कभी भी नहीं सोना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जो लोग संध्या काल में सूर्यास्त के बाद सोते हैं। वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। शास्त्रों में भी संध्या के समय सोना वर्जित बताया गया है क्योंकि संध्या का समय देवी-देवताओं के पूजन का समय होता है। इस समय सोने वालों पर मां लक्ष्मी कभी भी अपनी कृपा नहीं करती हैं। इसलिए भूलकर भी सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed