फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   benefits of silence

चुप रहकर बैठने का ऐसा फायदा हो सकता है, सोचा नहीं होगा

Mon, 07 Jul 2014 08:43 AM IST
लामा चिन्ह यान
लामा चिन्ह यान Updated Mon, 07 Jul 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
benefits of silence

मौन एक ऐसा उपाय है, जिससे आंतरिक जगत के साथ बाहरी दुनिया में भी मदद मिलती है। मौन से मन की चंचलता भी हो जाती है और वह शक्तिशाली  भी बनता है। जिन्हें मोक्ष के मार्ग पर जाना हो वे इस उपाय से वह मन को नष्ट कर सकते हैं जो भरपूर जिंदगी जीना चाहते हैं वे मौन से मन की शक्ति बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


बौद्ध मठ में मौन की शक्ति जानने के लिए  किए प्रयोगों के दौरान करीब दो सौ लोगों को चुना गया।  इनमें विद्यार्थी, साधक, कामकाजी सभी तरह के लोग थे। उनसे कहा गया कि अपने काम करते समय चुप रहना है। चुने गए लोगों में मठ से बाहर रहने वाले लोग भी थे।
विज्ञापन


पढ़ें,रूद्राभिषेक के इस फायदे को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्कीस दिन के इस अभ्यास के बाद नोटबुक में भागीदारों के लिखे जवाब और निरीक्षक साधकों की टिप्पणियों को मिला कर देखा गया। निष्कर्ष निकला कि ध्यान दोनों तरह के काम में लगे लोगों के लिए लाभदायक हैं।


कामकाजी या लौकिक जीवन में मौन से सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस तरह की सोच आंतरिक या मानसिक शक्ति को और मजबूत करती है। शरीर की बीमारियों से लडने की क्षमता बढ़ती है।

पढ़ें,सपनों के ऐसे चमत्कार जिनसे आप भी बदल सकते हैं अपनी दुनिया

लामा ने काम करते करते मौन रहने की विधि के बारे में भी लिखा है। यह अनापानसति नामक बौद्ध साधना का ही एक संस्करण है। काम करते हुए ज्यादा चुप रहने का अभ्यास करना चाहिए। बीच बीच में सांसो के आने जाने पर ही ध्यान केंद्रित करने और जो भी दिखाई या सुनाई दे रहा है, उसे बिना किसी प्रतिक्रिया के देखते रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed