फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Bapu was disappointed before becoming a Mahatma

महात्मा बनने से पहले निराश होते बापू, अधिकांश ने तो उन्हें देखा तक नहीं

Sat, 26 May 2018 10:08 AM IST
धर्मपाल
धर्मपाल Updated Sat, 26 May 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Bapu was disappointed before becoming a Mahatma
गांधी और गांव
1915 में महात्मा गांधी के मुंबई उतरने से पहले ही लोग उनसे कुछ इस तरह उम्मीदें लगाने लगे कि जैसे वे अवतार-पुरुष हों। मुंबई में गांधीजी और कस्तूरबा का अद्भुत स्वागत हुआ। मुंबई के बड़े-बड़े घरों में गांधीजी और कस्तूरबा के सम्मान में कई भोज हुए, पर तीन दिन में ही गांधीजी और कस्तूरबा इस सबसे ऊब गए। 12 जनवरी को एक स्वागत समारोह में गांधीजी ने अपनी उकताहट प्रकट कर ही डाली। समारोह में 600 से अधिक अतिथि आए थे।
विज्ञापन


गांधीजी ने कहा कि सोचा था कि अपने देश में दक्षिण अफ्रीका से अधिक आत्मीयता मिलेगी, लेकिन मुझे और कस्तूरबा को लगा कि दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मजदूर अधिक आत्मीय थे। यहां तो खुद को कुछ पराए-से लोगों में पा रहे हैं। उसके बाद गांधीजी का रहन-सहन बदलता गया। उनके कार्यक्रम साधारण लोगों के बीच होने लगे। लोकमानस में उनकी ऐसी पैठ हुई कि मुंबई उतरने के एक पखवाड़े के भीतर, सौराष्ट्र में लोग उन्हें `महात्मा´ कहने लगे। इसके तीन महीने बाद, हरिद्वार के पास गुरुकुल कांगड़ी में भी उन्हें `महात्मा´ कहा जा रहा था।
विज्ञापन


अगले पच्चीस-तीस बरस तक देश में आत्म-विश्वास की एक लहर चलती रही। लोगों को आभास होता रहा कि उनके कष्टों का निवारण करने के लिए, कोई उनके बीच उपस्थित है। अधिकांश भारतीयों ने तो उन्हें देखा भी नहीं होगा। फिर भी भारतीयों को उनमें एक अवतार-पुरुष और एक दिव्य आत्मा के दर्शन होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed