{"_id":"77281d1014eb0e59954c8a407cdd6282","slug":"after-death-you-will-be-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा हैं तो आप यहां हैं लेकिन मरने के बाद आप कहां होंगे?","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जिंदा हैं तो आप यहां हैं लेकिन मरने के बाद आप कहां होंगे?
सद्गुरू वासुदेव
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधना का मकसद कहीं पहुंचना नहीं है। मकसद सिर्फ इतना है कि आप बस वर्तमान में स्थिर रह सकें। जो यहां है, वही हर जगह है, जो यहां नहीं है, वह कहीं नहीं है। सब कुछ यहीं, और इसी पल में है। अगर आप जिंदा हैं तो यहीं हैं, अगर आप मर जाते हैं, तो यहीं हैं।
विज्ञापन
पढ़ें,823 साल बाद बन रहा यह योग, किसके लिए शुभ है
विज्ञापन
यही वजह है कि जो लोग साधना में डूबे हुए हैं, वे कोई खास अनुभव नहीं पाना चाहते। अगर आप पूरी दुनिया की सैर करने निकलेंगे तब भी आप यह नहीं जान पाएंगे कि दुनिया गोल है या चपटी। साधना आपको समझदारी की ऐसी स्तर तक लाती है कि आपको इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं। आप पहाड़ की चोटी पर हैं या किसी घाटी में, आप दुनिया में कामयाब हैं या नहीं, – आप हर हाल में, हर चीज को एक ही भाव से देखते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें,इस जीवन के ज्ञान और अनुभव के साथ होता है दूसरा जन्म
यह कोई जाल नहीं है, यह जीवन की खूबसूरती है। वास्तव में कहीं नहीं जाना है। आप बस यहीं बैठे-बैठे आनंद में मगन हो सकते हैं, और यहीं बैठे-बैठे आप बेहद दुखी भी हो सकते हैं।
आपके पास सभी तरह के विकल्प हैं। जीवन ने आपके ऊपर कोई बंधन नहीं लगाया है। बंधन तो आपने खुद गढ़े हैं। इस अस्तित्व ने तो आपको स्वतंत्र छोड़ा है, पूरी तरह से स्वतंत्र। बिना कुछ बनें भी आप जीवन को पूरे आनंद में जी सकते हैं।