फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   after death you will be there

जिंदा हैं तो आप यहां हैं लेकिन मरने के बाद आप कहां होंगे?

Fri, 18 Jul 2014 12:58 PM IST
सद्गुरू वासुदेव
सद्गुरू वासुदेव Updated Fri, 18 Jul 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
after death you will be there

साधना का मकसद कहीं पहुंचना नहीं है। मकसद सिर्फ इतना है कि आप बस वर्तमान में स्थिर रह सकें। जो यहां है, वही हर जगह है, जो यहां नहीं है, वह कहीं नहीं है। सब कुछ यहीं, और इसी पल में है। अगर आप जिंदा हैं तो यहीं हैं, अगर आप मर जाते हैं, तो यहीं हैं।

विज्ञापन


पढ़ें,823 साल बाद बन रहा यह योग, किसके लिए शुभ है
विज्ञापन


यही वजह है कि जो लोग साधना में डूबे हुए हैं, वे कोई खास अनुभव नहीं पाना चाहते। अगर आप पूरी दुनिया की सैर करने निकलेंगे तब भी आप यह नहीं जान पाएंगे कि दुनिया गोल है या चपटी। साधना आपको समझदारी की ऐसी स्तर तक लाती है कि आपको इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं। आप पहाड़ की चोटी पर हैं या किसी घाटी में, आप दुनिया में कामयाब हैं या नहीं, – आप हर हाल में, हर चीज को एक ही भाव से देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,इस जीवन के ज्ञान और अनुभव के साथ होता है दूसरा जन्म

यह कोई जाल नहीं है, यह जीवन की खूबसूरती है। वास्तव में कहीं नहीं जाना है। आप बस यहीं बैठे-बैठे आनंद में मगन हो सकते हैं, और यहीं बैठे-बैठे आप बेहद दुखी भी हो सकते हैं।

आपके पास सभी तरह के विकल्प हैं। जीवन ने आपके ऊपर कोई बंधन नहीं लगाया है। बंधन तो आपने खुद गढ़े हैं। इस अस्तित्व ने तो आपको स्वतंत्र छोड़ा है, पूरी तरह से स्वतंत्र। बिना कुछ बनें भी आप जीवन को पूरे आनंद में जी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed